Search KhabarFast

Press ESC to close

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम मोदी से होगी वार्ता

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने  भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम मोदी से होगी वार्ता

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंच चुके हैं। उनका विमान पालम एयरपोर्ट पर उतरा। वह 12 और 13 सितंबर को दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेंगे। साथ ही वह पीएम मोदी से भी वार्ता करेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत की गई है। 

उनके आगमन को लेकर दिल्ली से लेकर चीन तक हलचल तेज है। चीनी मीडिया इसे कूटनीतिक तौर पर बड़ा अवसर देख रहा है। वहीं, भारत भी इस अवसर को दोनों देशों के रिश्ते को मजबूत करने के तौर पर देख रहा है। 


चीन ब्रिक्स का अहम सदस्य

भारत, रूस, ब्राजील के अलावा चीन भी ब्रिक्स देशों का अहम सदस्य है। चीन और भारत एक दूसरे का बड़ा व्यापारिक साझेदार है। इस लिहाज से देखे तो चीन के राष्ट्रपति का भारत आना अहम है। वहीं, पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच वार्ता भी होगी। ये मुलाकात 12 सितंबर को होने वाली है। शी जिंनपिंग का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत-चीन 2020 के गलवान झड़पों के बाद अपने रिश्ते को बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। भारत ने बार-बार कहा है कि रिश्ते को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। 

एससीओ सम्मेलन में आखिरी बातचीत

हाल में बिश्केक में हुए शंघाई सहयोग संगठन के दौरान पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच बातचीत हुई थी। अब उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली में हो रही ब्रिक्स बैठक में दोनों नेता कई मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। हालांकी, शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर रिश्ते सुधरने की दिशा में अहम बताया जा रहा है। चीन की प्रमुख एयरलाइन, चाइन साउदर्न एयलाइंस एक बार फिर 21 सितंबर से दिल्ली और ग्वांगझोउ से सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। यह सेवा 6 साल बाद फिर से शुरू हो रही है। 

Also read: BRICS Summit: ब्रिक्स समिट के दौरान पीएम मोदी किस नेता से कब मिलेंगे, ये रहा पूरा कार्यक्रम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग के रवाना होते ही भारत को चीन का बड़ा संदेश, रिश्तों पर कही ये बात

BRICS Summit 2026: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके है। इसी बीच भारत के साथ रिश्तों के लेकर चीन की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। चीन ने कहा कि 'दोनों देशों को अपने मतभेदों को सही तरीके से संभालते हुए अच्छे पड़ोसी और दोस्त की तरह आगे बढ़ना चाहिए। जैसे ही चीन की तरफ से यह बयान जारी किया गया, वैसे ही सबका ध्यान इस और चला गया।

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में हर महीने कमा सकते हैं 9,250 रुपये, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ

अगर आप कम जोखिम वाले निवेश के साथ हर महीने तय आमदनी चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम यानी POMIS एक विकल्प हो सकती है। यह सरकार समर्थित बचत योजना है, जिसमें निवेशक को 5 साल की अवधि के लिए हर महीने ब्याज के रूप में तय रकम मिलती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast