Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: हरिद्वार में गुरु रविदास जयंती पर भव्य कलश यात्रा, मुख्यमंत्री धामी ने की सहभागिता

Uttarakhand News: हरिद्वार में गुरु रविदास जयंती पर भव्य कलश यात्रा, मुख्यमंत्री धामी ने की सहभागिता

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शामिल होकर श्रद्धालुओं और आमजन के साथ सहभागिता की। यात्रा में संत समाज, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। यात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास महाराज के संदेशों का स्मरण करते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संकल्प भी दोहराया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, समरसता और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने की प्रेरणा देते हैं। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत प्रदेशभर में गुरु रविदास महाराज के आदर्शों और उनके समरसता, समानता तथा मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना और संतों की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: नकली दवाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन, गुरुग्राम FDA ने 70 लाख की नकली Mounjaro समेत सिंडिकेट का किया भंडाफोड़

Haryana News: नकली दवाओं के खिलाफ अभियान में हरियाणा देश के सबसे सक्रिय राज्यों में से एक बनकर उभरा है। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) हरियाणा ने नकली दवाओं के मामलों में कुल 16 गिरफ्तारियां की हैं। इनमें से सबसे अधिक 12 गिरफ्तारियां एफडीए गुरुग्राम की टीम ने की हैं, जिसने कई अंतरराज्यीय नकली दवा सिंडिकेटों का भंडाफोड़ करते हुए लगभग 70 लाख रुपये की नकली दवाएं जब्त की हैं और गैर-कानूनी परिसरों से 323 किस्म की एलोपैथिक दवाएं बरामद की हैं।

Haryana News: महेंद्रगढ़ के 39 गांवों को बड़ी सौगात, 284 करोड़ की जल परियोजनाओं को मंजूरी

Haryana News: हरियाणा के जन स्वास्थ्य एवं भवन और निर्माण मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर घर नल से शुद्ध जल पहुंचाने को प्रतिबद्ध है। जिला महेंद्रगढ़ के 39 गांवों और नांगल चौधरी शहर समूह में स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 284.18 करोड़ रुपये की वृहद पेयजल संवर्धन योजना को सरकार ने तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Haryana News: देश का स्पोर्ट्स पावर हाउस बना हरियाणा, CM नायब सिंह सैनी ने गिनाईं खेल उपलब्धियां

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश में स्पोर्टस का पावरहाउस बन गया है। हमारे प्रदेश की आबादी केवल देश की कुल आबादी की 2 प्रतिशत है लेकिन जब भी ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेल या राष्ट्रमंडल खेलों की बात होती है तो हरियाणा के सबसे अधिक खिलाड़ी मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम ऊंचा करते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को नई दिल्ली के भारतमंडपम में आयोजित स्पोर्टस फिटनेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast