Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand Foundation Day: स्थापना दिवस पर CM धामी ने दी बधाई, बोले- विकास के असली हीरो किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा

Uttarakhand Foundation Day: स्थापना दिवस पर CM धामी ने दी बधाई, बोले- विकास के असली हीरो किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा

Uttarakhand Foundation Day: 9 नवंबर 2026 को यानी आज उत्तराखंड अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों के त्याग, बलिदान और समर्पण को याद किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के प्रति लगाव और राज्य के लोगों पर उनके भरोसे को विकास की नई दिशा और रफ्तार देने वाला बताया। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें उन सभी आंदोलनकारियों के संघर्ष और संकल्प की याद दिलाता है, जिन्होंने अलग उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए अपना योगदान दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थापना दिवस के अवसर पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया। इसमें उन्होंने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, आदिवासी समुदायों और युवाओं को उत्तराखंड की विकास यात्रा का असली नायक बताया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मेहनत से मिट्टी में सोना उगाते हैं, जबकि मजदूर अपने पसीने से विकास की नींव मजबूत करते हैं। प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ अपनी परंपराओं और मूल्यों को भी आगे बढ़ा रही हैं। धामी ने आदिवासी समुदायों को जल, जंगल और जमीन की विरासत का संरक्षक बताया। वहीं, युवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहकर टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के माध्यम से देवभूमि को वैश्विक पहचान दिला रही है।

देवभूमि की संस्कृति और विरासत को बचाना हमारा कर्तव्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड को ऋषियों और संतों की तपोभूमि बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति, लोक परंपराएं, पवित्र तीर्थस्थल, खूबसूरत घाटियां और पर्वत श्रृंखलाएं प्रदेश की असली पहचान हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, शानदार परंपराओं और प्राकृतिक विरासत को संजोकर रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस पवित्र अवसर पर हमें प्रदेश को विकास, तरक्की और खुशहाली की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के मेहनती लोगों की क्षमता पर अटूट विश्वास राज्य के विकास को लगातार नई दिशा और गति दे रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि डबल इंजन सरकार पर प्रदेशवासियों का विश्वास आगे भी मजबूत बना रहेगा।

शहीद स्मारक पर CM धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कोर्ट परिसर स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों और आंदोलनकारियों को नमन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देवभूमि को आध्यात्मिक चेतना, प्राकृतिक सुंदरता, पवित्र नदियों और चारधाम की भूमि बताया। पीएम मोदी ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की भी सराहना की। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी प्रदेशवासियों को उत्तराखंड स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने राज्य की आध्यात्मिक विरासत, समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास और देश की सेवा में उत्तराखंड के लोगों के योगदान को सराहा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के हिसार में दिवाली की रात होटल में खूनी खेल, पटाखे बजाने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला में दिवाली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पटाखे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। यहां एक होटल में दोस्तों के साथ दिवाली पार्टी कर रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमले में उसका एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीसरा साथी बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद पांचों हमलावर मौके से फरार हो गए।

UP Crime News: दिवाली के दिन घर में छाया मातम...कन्नौज में BJP विधायक के भाई को मारी गोली, कांग्रेस जिला महासचिव पर लगा हत्या का आरोप

Kannauj murder: दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक बड़ा हत्याकांड हो गया है। यहां कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते स्थानीय अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक का बीजेपी विधायक अर्चना पांडे के साथ पारिवारिक संबंध था। इस घटना की वजह से पूरा इलाके में हड़कंप मच गया औऱ मृतक के परिवार में मातम छा गया।

UP News: उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, 12 घायल

UP News: उत्तर प्रदेश में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दूसरी घटना कानपुर की है, जहां तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast