Search KhabarFast

Press ESC to close

UP Crime News: दिवाली के दिन घर में छाया मातम...कन्नौज में BJP विधायक के भाई को मारी गोली, कांग्रेस जिला महासचिव पर लगा हत्या का आरोप

UP Crime News: दिवाली के दिन घर में छाया मातम...कन्नौज में BJP विधायक के भाई को मारी गोली, कांग्रेस जिला महासचिव पर लगा हत्या का आरोप

Kannauj murder: दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक बड़ा हत्याकांड हो गया है। यहां कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते स्थानीय अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक का बीजेपी विधायक अर्चना पांडे के साथ पारिवारिक संबंध था। इस घटना की वजह से पूरा इलाके में हड़कंप मच गया औऱ मृतक के परिवार में मातम छा गया। तो वहीं, हत्या का आरोप कांग्रेस जिला महासचिव अमूल दीक्षित पर लगाया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Also read: UP News: उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, 12 घायल

कब-कैसे हुई हत्या?

दरअसल, ये वारदात कल 08 नवंबर 2026 रविवार शाम करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अनुज कुमार चतुर्वेदी के रूप में हुई। आरोपी ने करीब चार राउंड फायर किए, जिस वजह से उन्हें गोली लगी और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसी दौरान उनकी मौत हो गई। अनुज कुमार एक स्थानीय अधिवक्ता और भाजपा विधायक अर्चना पांडे के भाई जैसा था। हत्या की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार ने इस हत्या कि लिए कांग्रेस के जिला महासचिव अमूल दीक्षित को आरोपी बताया है।

परिवार का कहना है कि घटना वाले दिन आरोपी अमोल और अनुज के भाई के साथ झगड़ा हुआ था, लेकिन झगड़ा इतना बढ़ गया कि अमोल ने उसे थप्पड़ मार दिया। जब अनुज इस बात का विरोध करने आगे बढ़ें तो आरोपी ने पिस्तौल उस पर तान दी और चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान अनुज बुरी तरह घायल हो गया। इसके अलावा अमोल और अनुज के बीच चुनावी मतभेद की बात भी सामने आई है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए कुल पांच टीमों का गठन किया है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के हिसार में दिवाली की रात होटल में खूनी खेल, पटाखे बजाने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला में दिवाली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पटाखे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। यहां एक होटल में दोस्तों के साथ दिवाली पार्टी कर रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमले में उसका एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीसरा साथी बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद पांचों हमलावर मौके से फरार हो गए।

UP News: उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, 12 घायल

UP News: उत्तर प्रदेश में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दूसरी घटना कानपुर की है, जहां तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast