Search KhabarFast

Press ESC to close

'भूगोल का हिस्सा रहना चाहता है या इतिहास का...' सेना प्रमुख उपेंद्र द्ववेदी ने पाकिस्तानी को दी चेतावनी

'भूगोल का हिस्सा रहना चाहता है या इतिहास का...' सेना प्रमुख उपेंद्र द्ववेदी ने पाकिस्तानी को दी चेतावनी

Army Chief Warns Pakistan: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने एक बार फिर को चेतावनी दी है। साथ ही कहा कि उसे फैसला करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा रहना चाहता है या इतिहास का। उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ मना जा रहा है।

उपेंद्र द्विवेदी ने मनकशॉ सेंटर में सेना संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी नीति बदलनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति बनी को भारतीय सेना उसी तरह मजबूत जवाब देगी।

आर्मी चीफ की पाकिस्तान को वॉर्निंग

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने अपनी दक्षता और समन्वय का प्रमाण दिया था। थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला था। देश में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। सेना किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के ठीक बाद आया है। इससे पाकिस्तान को साफ संदेश गया कि भारत भूल नहीं गया है और ना ही कमजोर हुआ है।  

Also read: आम जनता का बिगड़ा बजट! सिर्फ 48 घंटे में दूध से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया भारी उछाल

क्या था ऑपरेशन सिंदूर

आपको बता दें कि पिछले साल 7 मई को पहलगाम हमले के बाद हुए घातक आतंकी हमले के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। हालांकि, पाकिस्तान ने भी भारत पर हमले किए थे। जिसका सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया था। दोनों देशों के बीच यह संघर्ष लगभग 88 घंटे चला था। वहीं, 10 मई को समझौते के बाद संघर्ष रुक गया था। ऑपरेशन सिंदूर को भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का मजबूत उदाहरण माना जाता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, ASRB ने निकाली 1393 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

ASRB Recruitment 2026 : कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) ने आईसीएआर (ICAR) संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) में टेक्निकल असिस्टेंट (T-3) और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4) पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय संयुक्त परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 1393 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Kal Ka Mausam 23 Nov 2026: 23 नवंबर को मौसम लेगा करवट! दिल्ली-NCR में ठंड का असर, इन राज्यों में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 23 Nov 2026:23 नवंबर 2026 को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने का अनुमान है। उत्तर भारत में ठंड और सुबह के समय कोहरे की स्थिति पर नजर रहेगी, जबकि दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर देखी जाएगी। दिल्ली-NCR के मौसम का हाल भी इस रिपोर्ट में शामिल है।

नेपाल के PM बालेंद्र शाह पहली बार भारत पहुंचे, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; इन मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

Balen Shah Arrives India: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नई दिल्ली पहुंचे बालेंद्र शाह की मार्च 2026 में पदभार संभालने के बाद यह पहली भारत यात्रा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है। इस दौरे के दौरान भारत और नेपाल के बीच व्यापार, ऊर्जा

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast