Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर CM धामी का बड़ा बयान, कहा- हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजर

Uttarakhand News: चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर CM धामी का बड़ा बयान, कहा- हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने चुनाव आयुक्त को लेकर हो रही बयानबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कार्यालय और हर प्रक्रिया का अपना एक निर्धारित प्रोसीजर होता है। सचिवालय में भी अधिकारी और संबंधित लोग अपनी-अपनी टिप्पणियां देते हैं, लेकिन अंतिम रूप से जो सही होता है, उसी के आधार पर निर्णय लिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले को आवश्यकता से अधिक तूल दिया जा रहा है। उन्होंने प्रक्रिया का उदाहरण देते हुए कहा कि सचिवालय में किसी भी विषय पर अलग-अलग स्तर से टिप्पणियां आती हैं और उसके बाद तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जाता है। उनके बयान को चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद पर चल रही बयानबाजी के संदर्भ में देखा जा रहा है हल्द्वानी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का बच्चों के साथ भी आत्मीय संवाद देखने को मिला। बच्चों ने पुष्कर सिंह धामी को ‘मामा’ कहकर संबोधित किया, जिस पर माहौल सहज और खुशनुमा नजर आया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने सम्मानजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हरीश रावत बहुत सम्मानित नेता हैं और उनका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। 

हरीश रावत पर बोले सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करेंगे कि हरीश रावत स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी दौरा ऐसे समय में हुआ है जब शहर में विभिन्न राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर गतिविधियां तेज हैं। उनके बयानों में जहां चुनाव आयुक्त से जुड़े मुद्दे पर प्रक्रिया और निर्णय व्यवस्था पर जोर रहा, वहीं हरीश रावत को लेकर उनका बयान राजनीतिक मतभेदों से अलग व्यक्तिगत सम्मान के संकेत के तौर पर सामने आया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कॉलेजों में UG-PG दाखिलों की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक बढ़ी, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Haryana News: हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त (एडेड) और स्व-वित्तपोषित (सेल्फ-फाइनेंस) कॉलेजों में स्नातक (यूजी)  तथा स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चौथे वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि को अब बढ़ाकर 6 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।

Uttarakhand News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर CM धामी ने किया नमन, कहा- उनका जीवन दर्शन प्रेरणास्रोत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता, महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और उत्थान को विकास का आधार माना। उनका अन्त्योदय का विचार समाज के समग्र एवं समावेशी विकास के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast