Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कॉलेजों में UG-PG दाखिलों की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक बढ़ी, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Haryana News: कॉलेजों में UG-PG दाखिलों की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक बढ़ी, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Haryana News: हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त (एडेड) और स्व-वित्तपोषित (सेल्फ-फाइनेंस) कॉलेजों में स्नातक (यूजी)  तथा स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चौथे वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि को अब बढ़ाकर 6 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि प्रवेश पोर्टल को पुनः खोलने और दाखिले की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर विभाग को विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं छात्रों से निरंतर अनुरोध प्राप्त हो रहे थे। छात्रों की सुविधा और उनकी पढ़ाई के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रवेश पोर्टल को पुनः खोलने और अंतिम तिथि का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से उन सभी शेष बचे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश अब तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। शिक्षा मंत्री ने सभी संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे पात्र छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध एवं सुचारू रूप से पूरी कराना सुनिश्चित करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर CM धामी का बड़ा बयान, कहा- हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने चुनाव आयुक्त को लेकर हो रही बयानबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कार्यालय और हर प्रक्रिया का अपना एक निर्धारित प्रोसीजर होता है। सचिवालय में भी अधिकारी और संबंधित लोग अपनी-अपनी टिप्पणियां देते हैं, लेकिन अंतिम रूप से जो सही होता है, उसी के आधार पर निर्णय लिया जाता है।

Uttarakhand News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर CM धामी ने किया नमन, कहा- उनका जीवन दर्शन प्रेरणास्रोत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता, महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और उत्थान को विकास का आधार माना। उनका अन्त्योदय का विचार समाज के समग्र एवं समावेशी विकास के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast