Uttarakhand News: पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा सियासी बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि बंगाल में मौजूदा सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है और बदलाव की लहर साफ दिख रही है। मुख्यमंत्री ने एग्जिट पोल के रुझानों का हवाला देते हुए दावा किया कि मतगणना के बाद पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देशभर में लोग केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार को प्राथमिकता दे रहे हैं।
सीएम धामी ने आरोप लगाया कि बंगाल में कानून-व्यवस्था कमजोर हुई है और विकास कार्य ठप पड़े हैं। युवाओं को रोजगार और गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी केंद्रीय योजनाएं बंगाल के लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचेंगी और विकास को रफ्तार मिलेगी।
Also read: Uttarakhand News: सीएम धामी ने खेला बड़ा सियासी दांव, घिर गई कांग्रेस
उत्तराखंड में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा कि उत्तराखंड में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। सीएम धामी ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है और उसी का परिणाम है कि अपराधी या तो उत्तराखंड से भाग रहे हैं या पकड़े जा रहे हैं, और पकड़े गए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में भेष बदलकर छिपे अपराधियों के खिलाफ 'ऑपरेशन कालनेमि' चलाया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को भय मुक्त और अपराध मुक्त बनाना है।