Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: पानीपत में विकास को रफ्तार देने का मनोहर लाल ने लिया संकल्प, 1 साल में पूरे होंगे अधूरे काम

HARYANA NEWS: पानीपत में विकास को रफ्तार देने का मनोहर लाल ने लिया संकल्प, 1 साल में पूरे होंगे अधूरे काम

HARYANA NEWS: हरियाणा के पानीपत में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में अधिकारियों और सरपंचों के साथ लंबी बैठक कर विकास कार्यों को तेज गति देने का संकल्प लिया। इस बैठक में जिले के करीब 35 गांवों के सरपंचों को बुलाकर प्रत्येक गांव के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मंत्री ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 198 पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट समयसीमा दी गई है कुछ काम 10 दिन, कुछ 20 दिन और बड़े कार्य 2 महीने के भीतर पूरे किए जाएंगे। लक्ष्य है कि एक साल के अंदर सभी तय विकास कार्य पूरे हो जाएं।

मंत्री ने बताया कि जिन कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, उनमें गांवों में लाइब्रेरी, फिरनी (ग्राम परिक्रमा मार्ग), स्ट्रीट लाइट, शिवधाम योजना, स्कूलों की चारदीवारी, रास्ते, कमरे और शौचालय निर्माण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सांसद संजय भाटिया के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोनों जिलों में विकास कार्य तय समय पर पूरे हों।

Also read: पानीपत के संदीप ओमकार का सपना हुआ पूरा, बॉलीवुड फिल्म ‘नवगुंजरा’ में आएंगे नजर

मीडिया से बातचीत में मनोहर लाल ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट की शुद्धि के बाद वास्तविक मतदाताओं की भागीदारी बढ़ी है और वहां बदलाव की लहर दिखाई दी है। उनके अनुसार, राज्य में सत्ता विरोधी माहौल (एंटी-इंकंबेंसी) बना हुआ है और जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और राज्य लोकतांत्रिक माहौल में आगे बढ़ेगा।

निकाय चुनाव पर मनोहर लाल ने किया बड़ा दावा

हरियाणा के आगामी नगर निगम और नगर निकाय चुनावों पर खट्टर ने भरोसा जताते हुए कहा कि राज्य में भी भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है और इस बार भी शहरी व ग्रामीण जनता पार्टी के साथ खड़ी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए मनोहर लाल ने कहा कि घोटालों की परतें लगातार खुल रही हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

करोड़ों के लिए रिश्तों का खून, लालच में आकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

करोड़पति बनने की चाह में एक पत्नी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। ₹1.20 करोड़ की बीमा राशि पाने के लालच में उसने अपने ही पति की मौत की साजिश रच डाली।

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा दावा, कहा- बंगाल में बनेगी डबल इंजन सरकार

Uttarakhand News: पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा सियासी बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि बंगाल में मौजूदा सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है और बदलाव की लहर साफ दिख रही है। मुख्यमंत्री ने एग्जिट पोल के रुझानों का हवाला देते हुए दावा किया कि मतगणना के बाद पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देशभर में लोग केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार को प्राथमिकता दे रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast