Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कई जिलों को CM धामी की सौगात, 78.50 लाख से सुधरेगी 10 नर्सरियों की सिंचाई व्यवस्था

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कई जिलों को CM धामी की सौगात, 78.50 लाख से सुधरेगी 10 नर्सरियों की सिंचाई व्यवस्था

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईको टास्क फोर्स की 10 नर्सरियों में सिंचाई प्रणाली की स्थापना हेतु कुल ₹78.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें जनपद पौड़ी की एक नर्सरी के लिए ₹14.53 लाख तथा जनपद देहरादून की 09 नर्सरियों के लिए ₹63.97 लाख की धनराशि शामिल है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत जौनसार-बावर सुद्धोवाला देहरादून में जनमिलन केंद्र और भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि ₹40 लाख, डोईवाला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत अठूरवाला टिहरी विस्थापित क्षेत्र में घंटाघर निर्माण के लिए ₹96.79 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹58.07 लाख तथा ग्राम माजरी ग्रांट में वैश्वनी मंदिर पुल के पास लालतप्पड़ से गोरखा बस्ती सागर आदि के घरों तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क निर्माण किये जाने हेतु ₹ 1.37 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 81.97 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत शिव मंदिर, अंजनिया के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा एवं चारदीवारी निर्माण हेतु ₹ 10 लाख,  जनपद पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भूमिया मंदिर गैंठन से कालसिन मंदिर एवं खूनी गांव तक सड़क निर्माण (प्रथम चरण) किये जाने हेतु ₹ 92.32 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 55.39 लाख तथा   जनपद चम्पावत के चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचनई में भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 30 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में गौसेवा को बढ़ावा, CM धामी ने हरिद्वार में आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया उद्घाटन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सप्तऋषि, हरिद्वार स्थित कामधेनुलोक भवन में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला द्वारा गौसेवा, गोवंश संरक्षण एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कामधेनुलोक जैसी पहल गौसंरक्षण के साथ भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ की 26 विकास योजनाओं की दी सौगात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के अंतर्गत थत्यूड़ में आयोजित नौवें जौनपुर महोत्सव एवं क्रीड़ा-सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹52.55 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹3050.63 लाख की 11 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹2204.62 लाख की 15 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। ये योजनाएं सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण, शिक्षा, सिंचाई, पार्किंग, पशुपालन तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित हैं। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast