Search KhabarFast

Press ESC to close

बिना सेफ्टी किट टैंक में उतारे 3 मजदूर, दम घुटने से मौत; गुरुग्राम फैक्ट्री मैनेजमेंट पर केस दर्ज

बिना सेफ्टी किट टैंक में उतारे 3 मजदूर, दम घुटने से मौत; गुरुग्राम फैक्ट्री मैनेजमेंट पर केस दर्ज

Gurugram factory accident: हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार को एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। बता दें की यह घटना भोंडसी थाना क्षेत्र के धूमसपुर स्थित संधार टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की यूनिट की है। बताया जा रहा है कि तीनों कर्मचारी फैक्ट्री परिसर में काम कर रहे थे, इसी दौरान वे केमिकल टैंक के अंदर चले गए। टैंक में मौजूद जहरीली गैस और केमिकल के संपर्क में आते ही तीनों बेहोश हो गए। बाद में तीनों की मौत हो गई।

बेटे ने दी शिकायत, सेफ्टी इक्विपमेंट नहीं देने का आरोप

मृतक नरेश यादव के बेटे ने कंपनी अधिकारियों के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है। आरोप है कि तीनों कर्मचारियों को सेफ्टी टैंक के अंदर काम करने के लिए भेजा गया था, लेकिन मैनेजमेंट ने उन्हें जरूरी सेफ्टी इक्विपमेंट नहीं दिए।शिकायत के आधार पर भोंडसी पुलिस स्टेशन में मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को 11 नवंबर को सूचना मिली थी कि तीन लोगों की अस्पताल में मौत हो गई है।

Also read: हरियाणा के अंबाला में अनिल विज का सख्त एक्शन, पटवारी पर गिरी गाज; होटल की जांच के दिए आदेश

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान नरेश यादव, अनिल झा और मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है।नरेश यादव गुरुग्राम के बादशाहपुर के रहने वाले थे और 2021 से फैक्ट्री में वेल्डर थे।अनिल झा बिहार के नवादा के बरनामा गांव के रहने वाले थे और भोंडसी के मारुति कुंज में रहते थे।मोहम्मद आरिफ बिहार के मुजफ्फरपुर के पिपराहा गांव के रहने वाले थे और धूमसपुर में रहते थे।एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने लापरवाही से मौत की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में गौसेवा को बढ़ावा, CM धामी ने हरिद्वार में आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया उद्घाटन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सप्तऋषि, हरिद्वार स्थित कामधेनुलोक भवन में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला द्वारा गौसेवा, गोवंश संरक्षण एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कामधेनुलोक जैसी पहल गौसंरक्षण के साथ भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ की 26 विकास योजनाओं की दी सौगात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के अंतर्गत थत्यूड़ में आयोजित नौवें जौनपुर महोत्सव एवं क्रीड़ा-सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹52.55 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹3050.63 लाख की 11 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹2204.62 लाख की 15 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। ये योजनाएं सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण, शिक्षा, सिंचाई, पार्किंग, पशुपालन तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित हैं। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast