13 November Weather Update: नवंबर के महीने में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे है। देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 13 नवंबर 2026 शुक्रवार के लिए मौसमी अलर्ट जारी किया IMD ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक हर जगह मौसम ने करवट ले ली है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी बारिश औऱ बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। तो चलिए IMD से जानते है कल 13 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम।
इन राज्यों में बारिश का खतरा
देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधि दर्ज की जा सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार, देश के लगभग 17 राज्यों में आंधी-बारिश संभव है। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी बादल बरसने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। जिसकी वजह से भूस्खतन का खतरा भी बढ़ गया है। इस दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
दिल्ली में कल का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम करवट ले रहा है। IMD ने कल के लिए हल्की बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही, ठंडी हवाओं के झोंके जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
Also read: UPSC ESE 2027 डेटशीट OUT: प्रीलिम्स 31 जनवरी को, 18 जून को होगा मेन्स आयोजित