Search KhabarFast

Press ESC to close

बिग बी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर ऑफिस और अस्पताल भी टारगेट पर

बिग बी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर ऑफिस और अस्पताल भी टारगेट पर

Mumbai Bomb Threat Email Amitabh Bachchan House: फिल्म नगरी मुंबई को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार निशाने पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का बंगला, मेयर ऑफिस और मुंबई एयरपोर्ट जैसी हाई-प्रोफाइल जगहें हैं।समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है जिसमें शहर की कई अहम जगहों को बम से उड़ाने की बात कही गई है। इस ईमेल के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

7 बड़ी लोकेशन्स को टारगेट करने की धमकी

धमकी भरे ईमेल में इन  जगहों का जिक्र है। ईमेल में मुंबई की 7 बड़ी लोकेशन्स को टारगेट करने की धमकी दी गई है। इसमें -मेयर ऑफिस कार्यालय, अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, महालक्ष्मी रेस कोर्स मुंबई के कई बैंक,कोर्ट परिसरबीएमसी से जुड़ी इमारतें, बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा ईमेल BMC को मिला था। चूंकि इसमें महानगरपालिका कार्यालय का भी नाम था, इसलिए तुरंत BMC की सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रख दिया गया।ईमेल मिलते ही मुंबई पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड हरकत में आ गया।

Also read: Diljit Dosanjh: '15 तारीख को 101 परसेंट आ रहे हैं...', दिलजीत दोसांझ ने इंदौर कॉन्सर्ट कैंसिल होने की अफवाहों पर दिया बड़ा अपडेट

सभी जगहों पर गहन तलाशी अभियान

अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, एयरपोर्ट, महालक्ष्मी रेसकोर्स और मेयर ऑफिस समेत सभी जगहों पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया।पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और BDDS की टीम के साथ सभी लोकेशन्स की बारीकी से जांच की। हालांकि राहत की बात यह है कि जांच के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।पिछले कुछ महीनों में मुंबई में इस तरह की फर्जी धमकियों के मामले तेजी से बढ़े हैं। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। साइबर सेल की मदद से ईमेल के IP एड्रेस को ट्रेस किया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Matrubhumi Trailer: वर्दी में दिखा सलमान खान का एक्शन अवतार, गलवान संघर्ष की कहानी लेकर आ रही 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज

Galwan Valley clash: सलमान खान-स्टारर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आज 11 नवंबर 2026 बुधवार को रिलीज़ कर दिया है। इसमें साल 2020 के गलवान वैली क्लैश से प्रेरित एक इंटेंस वॉर ड्रामा की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर में सलमान को कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू के रूप में एक कमांडिंग आर्मी अवतार में दिखाया गया है, जिन्होंने गलवान वैली क्लैश के दौरान 16 बिहार रेजिमेंट को लीड किया था।

Diljit Dosanjh: '15 तारीख को 101 परसेंट आ रहे हैं...', दिलजीत दोसांझ ने इंदौर कॉन्सर्ट कैंसिल होने की अफवाहों पर दिया बड़ा अपडेट

Diljit Dosanjh Indore Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उन अफवाहों पर खुलकर बात की जिनमें कहा गया था कि सुरक्षा कारणों से उनका आने वाला इंदौर कॉन्सर्ट कैंसिल हो सकता है। अपने खास मज़ाकिया अंदाज़ में, दिलजीत ने खबरों को सनसनीखेज बनाने के लिए न्यूज़ चैनलों पर तंज कसा और कहा कि उन्होंने कहानी में अपना “मसाला” डाल दिया है। उन्होंने फैंस को यह भी भरोसा दिलाया कि वह 15 नवंबर को इंदौर में ज़रूर परफॉर्म करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast