Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड में‘विचार से विकास’तक BJP का विजन, 2027 में फिर कमल खिलाने का संकल्प

Uttarakhand News: उत्तराखंड में‘विचार से विकास’तक BJP का विजन, 2027 में फिर कमल खिलाने का संकल्प

Uttarakhand News: उत्तराखंड भाजपा के लिए केवल एक राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और संगठन के विचारों को धरातल पर उतारने वाली देवभूमि है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का संदेश भी स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धताओं को निर्णयों में बदलकर देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है।

समान नागरिक संहिता हो, सख्त धर्मांतरण कानून हो, नकल माफिया पर प्रहार हो, महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदम हों या देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान की रक्षा—धामी सरकार ने उन विषयों पर निर्णय लिए हैं, जिन पर वर्षों तक केवल चर्चा होती रही। यही उत्तराखंड मॉडल है—विकास भी, विरासत भी; सुशासन भी, साहसिक निर्णय भी।

दूसरी ओर कांग्रेस के पास उत्तराखंड के भविष्य के लिए कोई स्पष्ट विजन नहीं दिखाई देता। इसलिए कभी जाति, कभी तुष्टिकरण और कभी शुद्धिकरण जैसे विषयों को राजनीतिक रंग देकर समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। हल्द्वानी से खड़ा किया गया शुद्धिकरण का विवाद भी इसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बताते हुए भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि की जनता विभाजन की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

अब 2027 की लड़ाई केवल एक चुनाव की लड़ाई नहीं है। यह तय करने का चुनाव होगा कि उत्तराखंड विकास और विरासत के रास्ते पर आगे बढ़ेगा या जाति और तुष्टिकरण की पुरानी राजनीति की ओर लौटेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने का संकल्प दिया है और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उस संकल्प को जमीन पर उतारने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़क और सीमांत क्षेत्रों से लेकर चारधाम और आदि कैलाश तक, महिला सशक्तिकरण से लेकर युवाओं के अवसरों तक प्रदेश में बदलाव दिखाई दे रहा है। अब संगठन का लक्ष्य इस बदलाव और सरकार के रिपोर्ट कार्ड को हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।

एक तरफ कांग्रेस का भ्रम, विभाजन और तुष्टिकरण है। दूसरी तरफ भाजपा का विकास, विरासत और राष्ट्र प्रथम का संकल्प है। उत्तराखंड की जनता ने बार-बार विकास और स्थिरता पर विश्वास जताया है। अब उसी विश्वास को और मजबूत करते हुए लक्ष्य स्पष्ट है कि मोदी का विजन, धामी के निर्णय, संगठन की शक्ति और जनता का विश्वास—2027 में फिर भाजपा सरकार।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कैथल में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, सरकारी अस्पतालों में 29 नए डॉक्टरों की तैनाती

Haryana News: हरियाणा के कैथल में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिले के सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को राहत मिलने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने कैथल जिले के सरकारी अस्पतालों के लिए 29 नए डॉक्टरों को स्टेशन अलॉट कर दिए हैं। इनमें कई विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल हैं।

Punjab News: आंखों के सामने उजड़ा आशियाना, महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जानें क्या है पूरा मामला

Punjab News: पंजाब के कपूरथला में पिता द्वारा अपनी बेटी का घर तोड़ने के बाद जब उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने कोई जहरीली चीज़ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने ज़िंदा रहते हुए बचा लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast