Haryana News: हरियाणा के कैथल में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिले के सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को राहत मिलने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने कैथल जिले के सरकारी अस्पतालों के लिए 29 नए डॉक्टरों को स्टेशन अलॉट कर दिए हैं। इनमें कई विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि 8 डॉक्टरों ने अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचकर ड्यूटी ज्वॉइन कर ली, जबकि 21 डॉक्टरों ने अब तक ज्वॉइनिंग नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि वो भी जल्द सिविल सर्जन कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे। नई तैनाती से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और मरीजों को स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
बताया जा रहा है कि अस्पतालों में डॉक्टरों के 70 पद अब भी खाली है, साथ ही विशेषज्ञों की कमी अभी भी बरकरार है। 29 डॉक्टरों में से 8 डॉक्टरों ने ड्यूटी ज्वॉइन कर ली, 21 की ज्वाइनिंग अभी बाकी है, डॉक्टरों को अलग-अलग अस्पतालों में स्टेशन अलॉट किए गए है।