प्रेमानंद महाराज का रात्रि दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद, जानें क्या है कारण?

प्रेमानंद महाराज का रात्रि दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद, जानें क्या है कारण?

Premanand Maharaj Darshan: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जो हर रोज तड़के 2बजे राधा केलि कुंज आश्रम तक पद यात्रा करते हुए अपने भक्तों को दर्शन देते थे, अब अनिश्चितकाल के लिए दर्शन बंद कर दिए गए हैं। आश्रम द्वारा जारी किए गए एक बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है।

आश्रम ने बताया कि प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य और बढ़ती हुई भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। महाराज जी, जो तड़के 2बजे से पद यात्रा करते हुए भक्तों को दर्शन देते थे, अब यह सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है।

किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं प्रेमानंद महाराज

गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं और उनका नियमित डायलिसिस होता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उनका शरीर कमजोर हो गया है, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया।

भक्तों की बढ़ती भीड़ बनी कारण

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती थी, जो अब और बढ़ गई थी। इस बढ़ती भीड़ को संभालने में कठिनाई आ रही थी, जिससे आश्रम ने दर्शन बंद करने का निर्णय लिया।

आश्रम ने भक्तों से अपील की है कि वे प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के प्रति समझदारी दिखाएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के अन्य उपायों पर ध्यान केंद्रित करें।

Leave a comment