
Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार देर रात नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और 2 बच्चे शामिल हैं। लखनऊ की तरफ जा रही बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने पहले टक्कर मारी। फिर पति-पत्नी और दो बच्चों को रौंदती हुई निकल गई। हादसे में सभी के चिथड़े उड़ गए। पहिए के नीचे आने की वजह से सबका शरीर चिपटा हो गया। मांस के लोथड़े सड़क पर फैल गए। पॉलीथिन में शवों को भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसे में पूरी बाइक भी खत्म हो गई।
यह घटना सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्ला फार्म के पास हुई। पुलिस ने बताया कि ट्रक ने पीछे से बाइक सवारों को रौंदा है और आगे निकल गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सोहरामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हाईवे पर पड़े शवों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया तथा क्षतिग्रस्त बाइक व अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए।
घटना के ट्रक चालक फरार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक अजगैन कोतवाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों की शिनाख्त और उनके नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी है। सोहरामऊ थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Leave a comment