Parliament Budget Session: ‘अबोध बालक’ बयान पर राज्यसभा में सियासी संग्राम, नड्डा पर बरसे खड़गे, बोले- मोदी जी ने बंधक बना रखा है

Parliament Budget Session: ‘अबोध बालक’ बयान पर राज्यसभा में सियासी संग्राम, नड्डा पर बरसे खड़गे, बोले- मोदी जी ने बंधक बना रखा है

Parliament Budget Session: बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में जमकर बवाल देखने को मिला। सदन के नेता जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुग खड़गे के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वहां पर विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया।  खड़गे के बयान पर सदन के नेता जेपी ने कहा कि दूसरे सदन की बात यहां नहीं कर सकते।

राज्यसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद का मतलब लोकसभा और राज्यसभा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता देश के हितों पर बोलना चाहते थे लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। आप इस तरह से सदन कैसे चला सकते हैं?। इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा, "विपक्ष के नेता को पता होना चाहिए कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती।

खड़गे को जेपी नड्डा की नसीहत

राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को नसीहत दी कि आप अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए। उन्होंने कहा कि आप स्वतंत्र रूप से अपनी पार्टी चलाइए। जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी तैयार बैठे थे, वहां जो भी चीजें हुईं, उनका जवाब देने के लिए। आपने सदन ही नहीं चलने दिया।

 

Leave a comment