Search KhabarFast

Press ESC to close

'गद्दार' पर मचा घमासान, राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने उतारी सिखों की फौज

'गद्दार' पर मचा घमासान, राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने उतारी सिखों की फौज

Rahul Gandhi vs Ravneet Bittu: लोकसभा में हंगामे के बीच नया विवाद शुरू हो गया। 4 फरवरी यानी बुधवार को संसद परिसर मे राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोकझोक हुई। जिसके बाद अब भाजपा ने सिखों का अपमान बताकर राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

दरअसल, संसद भवन के मकर द्वार पर निलंबित सांसदों के साथ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को गद्दार कह दिया। राहुल के रवनीत को गद्दार करने पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। भाजपा नेता इसे सिखों के अपमान से जोड़ रहे हैं।

राहुल गांधी पर साधा निशाना  

भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा रवनीत बिट्टू को देशद्रोही कहने पर पूरा सिख नाराज है। वहीं, दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अब भी नहीं बदली है। आज की घटना उसका जीता जगता उदाहरण है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस के हाथ खून से रंगे हुए हैं। राहुल गांधी ने पूरे सिख को गाली दी है। उनको इस्तीफा देना होगा।

रवनीत बिट्टू का रिएक्शन आया

राहुल के तंज पर रवनीत बिट्टू का रिएक्शन भी आ गया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सिखों को निशाना बनाते हैं। उसी तरीके से आज वे शब्द बोले। बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं पता नहीं आज उन्हें क्या हुआ कि गुस्सा होकर बैठे थे। गद्दार बोलकर उन्होंने हाथ आगे किया तो मैंने कहा कि आप मेरी बात छोड़िए आप क्या है? आप देश के सबसे बड़ा गद्दार हैं और सिखों के कातिल हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, संसद के मकर द्वार पर खड़े राहुल गांधी निलंबित सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान रवनीत बिट्टू जा रहे थे। बिट्टू को देखते ही राहुल गांधी ने उन पर गद्दार दोस्त कहकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मेरा गद्दार दोस्त, चिंता मत करो, वापस आऊंगा। राहुल गांधी ने आगे बढ़कर रवनीत बिट्टू से हाथ मिलाने की कोशिश की लेकिन, उन्होंने हाथ नहीं मिलाया। उन्होंने राहुल की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्हें देश का दुश्मन कहा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: नासिक में छात्रों से मिले राहुल गांधी, शिक्षा को लेकर कही बड़ी बात

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिनमें अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं।

Punjab News: क्या फिर से हाथ थामने की तैयारी कर रहे कैप्टन अमरिंदर? बदले सियासी सुरों ने चर्चाओं को दी हवा

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बाजार में चर्चाओं को दौर जारी है। चर्चा इस बात की है कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह फिर से कांग्रेस में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इसक वजह साफ दिख रही है क्योंकि, हाल में कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर सवाल उठाए थे।

Political News: 'निशु, मैं तुम्हारे साथ हूं'... निशु के समर्थन में अमित शाह से राहुल गांधी ने पूछे सवाल

Political News: लोकसभा में विपक्ष की नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कार्यकर्ता निशु आज़ाद का समर्थन किया। निशु आज़ाद ने केंद्र सरकार पर उनके पिता पर कथित हमले के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में गांधी ने आज़ाद की अपील का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आरोपी का जुर्म कबूल करते हुए वायरल वीडियो के बावजूद, दिल्ली पुलिस डेढ़ महीने से अधिक समय से कोई कार्रवाई करने में विफल रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast