Gold Silver Price: चांदी ₹25,000 सस्ती तो सोने की कीमतें भी गिरी, खरीदारी ले पहले जान लें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price: चांदी ₹25,000 सस्ती तो सोने की कीमतें भी गिरी, खरीदारी ले पहले जान लें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Drop: आज 05फरवरी 2026को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में में एक बार फिर जोरदार गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो दिनों की तेज रिकवरी के बाद गुरुवार को बाजार खुलते ही कीमती धातुओं में भारी बिकवाली हुई, जिससे चांदी एक झटके में ₹24,000तक सस्ती हो गई, जबकि सोना भी 2400रुपये प्रति 10ग्राम तक गिर गया। यह गिरावट मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रॉफिट बुकिंग, मजबूत अमेरिकी डॉलर और वैश्विक अनिश्चितताओं में कमी के कारण आई है। जिससे निवेशकों और खरीदारों में हलचल मची हुई है।

बता दें, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी में 8-10%तक की भारी गिरावट दर्ज हुई, जहां भाव ₹24,000से ₹26,000तक फिसलकर ₹2,44,000-₹2,52,000प्रति किलो के आसपास पहुंच गया। सोने के अप्रैल फ्यूचर्स में भी 2-3%की कमी आई, जो ₹1,48,000-₹1,51,000प्रति 10ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। यह पिछले दिनों के उच्च स्तरों से काफी नीचे है, जहां चांदी ₹3लाख से ऊपर और सोना ₹1.60लाख के पार जा चुका था।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

दिल्ली:24कैरेट सोना प्रति 10ग्राम ₹1,59,730, जबकि चांदी प्रति किलो ₹3,00,000-₹3,37,000

मुंबई:24कैरेट सोना प्रति 10ग्राम ₹1,59,590, जबकि चांदी प्रति किलो ₹2,70,000-₹3,00,000 

बेंगलुरु:सोना ₹1,59,560, जबकि चांदी प्रति किलो समान स्तर 

चेन्नई:24कैरेट सोना प्रति 10ग्राम ₹1,62,680जबकि चांदी प्रति किलो ₹2,70,000+ 

कोलकाता:24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹1,59,570

Leave a comment