Search KhabarFast

Press ESC to close

परमाणु युद्ध के मुहाने पर खड़ी दुनिया! अमेरिका-रूस के बीच खत्म होने जा रही न्यूक्लियर डील

परमाणु युद्ध के मुहाने पर खड़ी दुनिया! अमेरिका-रूस के बीच खत्म होने जा रही न्यूक्लियर डील

America-Russia Deal: दुनिया एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर खड़ी हो गई है। अमेरिका और रूस के बीच आखिरी बची परमाणु हथियार नियंत्रण संधि न्यू स्टार्ट खत्म होने जा रहा है। अगर आखिरी समय पर अमेरिका और रूस के बीच कोई समझौता नहीं होता है, तब ऐसा पहली बार होगा जब दो परमाणु शक्ति पर किसी तरह की कानूनी रोक नहीं रहेगी।

1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से दुनिया ने कई हथियार नियंत्रण समझौते देखे। जिसका मकसद परमाणु युद्ध के खतरे को खत्म करना था। उस दौर को जानकार दुनिया का सबसे खतरनाक समय मानते हैं।

अमेरिकी और रूस से अपील

संधि खत्म होने से पहले हालात की गंभीरता को देखते हुए पोप लिया ने भी अमेरिका और रूस से अपील की है। उन्होंने कहा कि समझौता को टूटने से बचाना चाहिए। डर और अविश्वास छोड़कर साझा भलाई की सोच अपनाने की जरूरत है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है। पिछले महीने उन्होंने कहा था कि अगर न्यू स्टार्ट खत्म होता है, तो वह इससे बेहतर समझौता करेंगे। हालांकि, रूसी अधिकारियों का कहना है कि पुतिन के प्रस्ताव पर अमेरिका की तरफ कोई जवाब नहीं आया है।

परमाणु वॉरहेड्स की संख्या

आंकड़ों पर गौर करे को 1986 में दुनिया में 70 हजार से ज्यादा परमाणु वॉरहेड्स थे, जो 2025 तक घटकर 12 हजार रह गए हैं। इसके बावजूद अमेरिका और रूस अपने हथियारों को अपग्रेड कर रहे हैं। चीन ने पिछले दशक में अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को दोगुना किया है। यही कारण है कि न्यू स्टार्ट के खत्म होने को सिर्फ अमेरिका-रूस का मामला नहीं माना जा रहा है। चीन के बढ़ते प्रभाव के चलते यह एक नई वैश्विक परमाणु हथियारों की रेस की शुरुआत भी हो सकती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए 100% टैरिफ का बढ़ा खतरा, अमेरिकी सीनेट ने किया बिल पास

अमेरिकी सीनेट ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर कड़ा दबाव बनाने वाले एक महत्वपूर्ण बिल को मंजूरी दे दी है। ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026’ नाम के इस बिल को सीनेट में 86-11 वोटों से पास किया गया।

शहबाज शरीफ को सत्ता से बेदखल करने की तैयारी? गृह मंत्री के बयान से पाकिस्तान में मचा हड़कंप

Rift In Pakistan:पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हालिया बयानों ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। नकवी ने पहले पाकिस्तान की शासन व्यवस्था को बर्बाद बताया और फिर ऐसे संकेत दिए जिनसे सत्ता प्रतिष्ठान, नौकरशाही और राजनीतिक वर्ग के भीतर हलचल तेज हो गई।

इंडोनेशिया में 271 यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों ने गवाई जान; 41 लापता

Indonesia Boat Firing: इंडोनेशिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। आज 02 अगस्त रविवार सुबह पूर्वी जावा तट के पास एक यात्री फेरी में लगी भीषण आग लग दई। हादसे के समय फेरी में 271 लोग सवार थे, जिसमें से अभीतक 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि 41 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast