Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News: यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस ने नोएडा से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्लाह अली खान और समीर खान के रूप में हुई है। एटीएस के अनुसार दोनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहे थे।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट के संपर्क में आए थे। इनके जरिए भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर स्लीपर सेल तैयार करने का प्लान बनाया जा रहा था।

एटीएस का बड़ा खुलासा

एटीएस के अनुसार, आरोपियों को संवेदनशील स्थानों की रेकी करने, टारगेट तय करने और देश में अशांति फैलान के लिए उकसाया गया था। तुषार चौहान को टारगेट किलिंग के लिए लगभग 3 लाख रुपए का लालच दिया गया था। आरोप है कि दोनों आरोपी हैंड ग्रेनेड और पिस्टल से हमले की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि उन्हें हमले के बदले पैसे विदेश और विदेश भेजने का लालच दिया गया था।   

Also read: 69 साल की उम्र में चढ़ा ऑनलाइन रोमांस का नशा, जवान गर्लफ्रेंड से मुलाकात ने बदल दी पूरी कहानी

पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था आरोपी

एटीएस ने यह भी कहा कि दोनों आरोपी पिछले कुछ महीनों से कई लोगों को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। धमकी देने के दौरान फोन पर पाकिस्तानी हैंडलर को भी जोड़ा जाता था। मामले में एटीएस लखनऊ ने बीएनएस, आर्म्स एक्ट और यूएपीए की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। एटीएस अब दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड की प्रक्रिया में भी जुटी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह की सुरक्षा हटी, AAP छोड़ने की अटकलों के बीच बढ़ी सियासी हलचल

आम आदमी पार्टी (AAP) में अंदरूनी खींचतान की खबरों के बीच पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है।

हरभजन सिंह के घर पर सियासी घमासान, बीजेपी में जाने पर AAP कार्यकर्ता ने किया बवाल

पंजाब की राजनीति में इन दिनों बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों को लेकर राज्य में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

UK Board 12th Result:टैक्सी चालक की बेटी ने पिता का नाम किया रोशन, 97 फीसदी अंक लाकर 12वीं में किया स्टेट टॉप

UK Board 12th Result Topper:उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल 10वीं में 92.10 फीसदी और और 12वीं में 85.11 छात्र पास हुए हैं। वहीं, 98 फीसदी नंबर लाकर गीतिका पंत और शुशीला मेहंदीरत्ता ने टॉप किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast