Search KhabarFast

Press ESC to close

ट्रेन टिकट कन्फर्म कराने के लिए समझें वेटिंग लिस्ट के नियम, बढ़ सकती है आपकी सीट मिलने की संभावना

ट्रेन टिकट कन्फर्म कराने के लिए समझें वेटिंग लिस्ट के नियम, बढ़ सकती है आपकी सीट मिलने की संभावना

Indian Railways News: भारतीय रेलवे में सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट मिलना सबसे बड़ी चिंता होती है। खासकर त्योहारों और छुट्टियों के समय वेटिंग लिस्ट बहुत लंबी हो जाती है। ऐसे में कई लोग बिना सही जानकारी के टिकट बुक कर लेते हैं और बाद में परेशानी का सामना करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यात्रियों को वेटिंग लिस्ट की अलग-अलग श्रेणियों की जानकारी हो, तो वे समझदारी से टिकट बुक कर सकते हैं और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ा सकते हैं। रेलवे वेटिंग टिकट को कई कैटेगरी में बांटता है, जिनमें GNWL, RLWL, PQWL, RSWL, TQWL और RAC शामिल हैं।

इस टिकट के कन्फर्म होने की संभावना

सबसे ज्यादा प्राथमिकता GNWL यानी जनरल वेटिंग लिस्ट को दी जाती है। यह उन यात्रियों के लिए होती है, जो ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक यात्रा करते हैं। ऐसे टिकट के कन्फर्म होने की संभावना सबसे ज्यादा मानी जाती है, जो करीब 80 से 90 प्रतिशत तक हो सकती है। इसके बाद RLWL यानी रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट आती है। यह बीच के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए होती है। इसमें टिकट कन्फर्म होने की संभावना 40 से 60 प्रतिशत तक रहती है।

इसमें सीट मिलने की संभावना काफी कम

PQWL यानी पूल कोटा वेटिंग लिस्ट आमतौर पर कम दूरी के यात्रियों के लिए होती है। इसमें सीट मिलने की संभावना काफी कम, करीब 20 से 30 प्रतिशत तक होती है। वहीं RSWL यानी साइड वेटिंग लिस्ट में कन्फर्मेशन की संभावना और भी कम, लगभग 10 से 20 प्रतिशत तक ही रहती है। सबसे कम संभावना TQWL यानी तत्काल वेटिंग लिस्ट में होती है। इसमें टिकट कन्फर्म होना लगभग मुश्किल होता है, क्योंकि यह आखिरी समय पर बुक किए गए टिकट होते हैं।

RAC टिकट की एक अलग स्थिति

RAC टिकट एक अलग स्थिति होती है। इसमें यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति मिलती है, लेकिन पूरी सीट नहीं मिलती। बाद में सीट कन्फर्म होने की संभावना रहती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका टिकट जल्दी कन्फर्म हो, तो हमेशा पहले से योजना बनाकर GNWL कैटेगरी में टिकट बुक करने की कोशिश करें। सही जानकारी से आपकी यात्रा आसान हो सकती है।

Also read: मन की बात में पीएम मोदी ने साझा किए विचार, संस्कृति, पर्यावरण और विज्ञान पर दिया जोर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मन की बात में पीएम मोदी ने साझा किए विचार, संस्कृति, पर्यावरण और विज्ञान पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में देशवासियों से कई अहम विषयों पर बातचीत की। इस कार्यक्रम को सुनने के लिए सुबह से ही देशभर में लोगों में उत्साह देखा गया।

232 यात्रियों से भरे विमान में अचानक उठा धुआं, दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले टला बड़ा हादसा

Delhi Airport Incident: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर की फ्लाइट SWR146 (LX147) टेकऑफ के दौरान इंजन फेलियर के कारण रुक गई। अचानक विमान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिसके बाद पायलट ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया और फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast