Search KhabarFast

Press ESC to close

भोपाल गैस त्रासदी से इंदिरा गांधी तक...नहीं रहे कैमरे के जादूगर Raghu Rai, कहलाए भारतीय फोटोग्राफी के जनक

भोपाल गैस त्रासदी से इंदिरा गांधी तक...नहीं रहे कैमरे के जादूगर Raghu Rai, कहलाए भारतीय फोटोग्राफी के जनक

Indian Photographer Raghu Rai Passes Away: भारतीय फोटो पत्रकारिता के स्तंभ रघु राय का 26 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। उन्होंने 83 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही फोटोग्राफी, सिनेमा, साहित्य और राजनीति जगत में गहरा शोक छा गया। कई लोग उन्हें 'भारत की आत्मा का फोटोग्राफर' कहते थे।

कौन थे रघु राय?

रघु राय का जन्म 18 दिसंबर 1942 को हुआ था। सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद 1965 में उन्होंने फोटोग्राफी शुरू की। वे मैग्नम फोटोज के सदस्य बने और हेनरी कार्तियर-ब्रेसन के संरक्षण में अपनी कला को निखारा। खास बात यह है कि उनका कैमरा आधुनिक भारत के सबसे अहम क्षणों का गवाह बना। जैसे - 1971 का बांग्लादेश युद्ध, इमरजेंसी, भोपाल गैस त्रासदी (1984), इंदिरा गांधी के अंतरंग पोर्ट्रेट तक और आम भारतीयों की रोजमर्रा की जिंदगी, उनकी छवियां आधुनिक भारत के इतिहास का जीवंत दस्तावेज बन गईं।

Also read: राजपाल यादव ने खोले जेल और कर्ज मामले के राज, कहा- 5 करोड़ को बना दिया 50 करोड़ का घोटाला

कैमरे के जादूगर थे रघु राय

रघु राय की भोपाल गैस त्रासदी की तस्वीरें दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने घटना के तुरंत बाद प्लांट पहुंचकर प्रभावित परिवारों, बच्चों और पीड़ितों की हालत को लेंस में कैद किया। सालों तक उन्होंने इस विषय पर काम जारी रखा, जिससे Greenpeace के लिए किताब Exposure: A Corporate Crime बनी। इसके अलावा इंदिरा गांधी की कई अंतरंग तस्वीरें भी उनकी देन हैं, जो उनके व्यक्तित्व को करीब से दिखाती हैं।

रघु राय के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री

रघु राय की जिंदगी और काम को समझने के लिए कई डॉक्यूमेंट्री बनी हैं। इनमें सबसे चर्चित है उनकी बेटी अवनी राय की फिल्म 'Raghu Rai: An Unframed Portrait' (2017)। यह फिल्म IDFA में प्रदर्शित हुई थी। इसमें पिता-बेटी का रिश्ता, रघु राय का संघर्ष और उनकी रचनात्मक यात्रा दिखाई गई है।

दूसरी अन्य फिल्म है 'Through a Lens Clearly: Raghu Rai’s India', जो भारत की विविधता और रघु राय के नजरिए को खूबसूरती से पेश करती है। एक और फिल्म 'Raghu Rai: Hearing Through the Eyes' उनके आंतरिक और बाहरी संसार की यात्रा दिखाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दलेर मेहंदी विवाद पर CM धामी की एंट्री, सिंगर को फोन कर कहा- ‘घटनाक्रम को पीछे छोड़ आगे बढ़ें’

Dehradun : मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा जनता के सामने दलेर मेहंदी का अपमान करने और उन पर शराब पीकर गाने का आरोप लगाने के बाद मामला तूल पकड़ गया था।

दिलजीत दोसांझ के शो को दिल्ली पुलिस की हरी झंडी, अब तय तारीख पर कॉन्सर्ट का होना पक्का

Diljit Dosanjh Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली पुलिस ने सिंगर के ‘ऑरा इंडिया टूर’ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं, जिसके बाद कार्यक्रम को हरी झंडी मिल गई है।

बिग बॉस 20 में आम्रपाली को माही विज ने किया बॉडीशेम, आलू की बोरी बोल उड़ाया मज़ाक

Amrapali Dubey Mahi Vij Controversy: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई अब गेम से निकलकर निजी हमलों तक पहुंच गई है। इस बार विवादों में आई हैं टीवी एक्ट्रेस माही विज, जो खुद को घर में सबसे सुलझी हुई और मैच्योर दिखाने की कोशिश करती रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast