'मस्जिद थी..है और रहेगी', संभल में श्री हरिहर मंदिर या जामा मस्जिद सर्वे पर बोले सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

'मस्जिद थी..है और रहेगी', संभल में श्री हरिहर मंदिर या जामा मस्जिद सर्वे पर बोले सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

Masjid-Mandir Controversy: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के वीडियो-फोटोग्राफी सर्वे से माहौल गरमाया हुआ है। दरअसल, हाल ही में जिले से जामा मस्जिद और मंदिर को लेकर एक और विवाद सामने आया है। इस मामले में हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि ये श्रीहरिहर मंदिर है मस्जिद नहीं। जिस पर हिंदू पक्ष को जीत मिली है।

बता दें, हिंदू पक्ष ने इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया था। जिसके बाद बीती रात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सर्वे किया गया है। बताया जा रहा है कि मस्जिद के अंदर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाई गई। जिसके बाद इस मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

क्या बोले जियाउर्रहमान बर्क?

इस सर्वे में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क भी शाही जामा मस्जिद पहुंचे थे। इसी बीच उन्होंने कहा 'सुप्रीम कोर्ट के 'प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट' 1991 के आदेश के बावजूद कुछ लोग देश और प्रदेश का माहौल बिगड़ना चाहते हैं। सरकारों को समझना चाहिए कि यह देश मनमर्जी से नहीं बल्कि संविधान और कानून से चलेगा। ध्यान रखें ये मस्जिद थी, मस्जिद है और मस्जिद ही रहेगी। हम नहीं चाहते कि देश का माहौल खराब हो।'

कोर्ट का आदेश का पालन हो

उन्होंने आगे कहा कि ये मस्जिद नई नहीं है, ऐतिहासिक जामा मस्जिद है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि जो भी धार्मिक स्थल 1947 से जिस जगह पर हैं, वह अपनी जगह पर कायम रहेंगे। उनके साथ किसी तरह की छेड़खानी नहीं की जाएगी। ऐसे में कोर्ट के उस आदेश का पालन किया जाए। 

बता दें, सपा सांसद ने हिंदू पक्ष की याचिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बाहर के लोगों ने याचिका दायर कर के शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया है। वहीं, कोर्ट ने आदेश दिया था कि सर्वे पूरा होने के बाद 7 दिनों के अंदर रिपोर्ट जमा की जाए। फिर क्यों इतनी तेजी दिखाई जा रही है। बता दें, कोर्ट ने जिस दिन आदेश दिया था, उसी दिन रात में सर्वे शुरू कर दिया।

हिंदू पक्ष के वकील ने क्या कहा?

वहीं, इस पूरे मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन का कहना है कि संभल में श्री हरिहर मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि कल्कि अवतार संभल में होगा। 1529 में बाबर ने यहां मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। उसी को लेकर दावा पेश किया गया है।  

Leave a comment