Uttrakhand News:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और "कैप्टन कूल" के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों मसूरी में है, जानकारी के अनुसार धोनी लाल टिब्बा स्थित प्रसिद्ध होटल रोक बॉय मेनर में ठहरे हुए है सूत्रों के मुताबिक वह अपनी बेटी के एक प्रतिष्ठित स्कूल के समर कैंप से जुड़े कार्यक्रम के सिलसिले में मसूरी पहुंचे हैं।
रविवार यानी 31 मई की सुबह धोनी का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह लैंडौर लाल टिब्बा क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक करते नजर आए। जैसे ही उनके मसूरी में होने की खबर फैली, स्थानीय लोगों और पर्यटकों में उत्साह की लहर दौड़ गई... होटल में कई प्रशंसक उन्हें देखने और उनके साथ तस्वीर लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिए।
धोनी के उत्तराखंड की चर्चा
धोनी के मसूरी पहुंचने की चर्चा पूरे शहर में बनी हुई है। हालांकि, उनका यह दौरा निजी बताया जा रहा है, लेकिन उनके प्रशंसकों के लिए उन्हें करीब से देख पाना किसी खास मौके से कम नहीं है। लैंडौर स्थित Rokeby Manor अपने शांत वातावरण और हेरिटेज शैली के लिए जाना जाता है, जहां अक्सर कई नामचीन हस्तियां भी ठहरती है वही कैप्टन कूल का वॉक करते हुए वीडियो वायरल हो गया है।
Also read: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून DM सविन बंसल समेत कई IAS अधिकारियों के तबादले