Unnao Bus Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां औरास थाना क्षेत्र में दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Also read: Uttar Pradesh News: यूपी में बकरीद को लेकर गाइडलाइंस जारी, सीएम योगी ने दिए 10 सख्त आदेश
कहां-कैसे हुआ ये हादसा?
दरअसल, ये हादसा उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 262 पर सुबह करीब 5 बजे हुआ। जब डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही थी। शुरूआती जानकारी के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आ गई, जिस वजह से बस बेकाबू होकर पहले रेलिंग से टकराई और फिर पलट गई। यह हादसा इतना भयानक था कि बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बाहर जा गिरे।
तो वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। सभी शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।