Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News: अब यूपी में छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, योगी कैबिनेट ने 18 प्रस्तावों को दी हरी झंडी

Uttar Pradesh News: अब यूपी में छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, योगी कैबिनेट ने 18 प्रस्तावों को दी हरी झंडी

Uttar Pradesh News:  उत्तर प्रदेश सरकार ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा फैसला किया है। योगी कैबिनेट ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दे दी है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योजना के तहत छात्राओं को स्कूटी मिलेगी।  

योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि महिला सश्कितकरण की ओर कदम बढ़ाते हुए रानी लक्ष्मीबाई योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि सभी कॉलेज, राज्य विश्विविद्यालय, निजी विश्वविद्यालय, सम्बद्ध सभी महाविद्यायलय इस योजना के तहत आते हैं।

किसे मिलेगा योजना का लाभ

प्रत्येक शिक्षण संस्थान के 2025-26 पास आउट ग्रेजुएशन छात्राओं में टॉप-5 फीसदी छात्राओं को लाभ मिलेगा 
छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से कम होनी चाहिए
रजिस्ट्रेशन और वाहन बीमा का सरकार अपनी तरफ से देगी
लाभार्थियों की स्कूटी में 5 लीटर पेट्रोल किया जाएगा
वहीं, दिव्यांगजन, निराश्रित व शहीद परिवार की छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी और इनके लिए मेरिट मानक नहीं होगा।  

Also read: UP News: भारी बारिश बनी हादसे का कारण...बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार ढहने से तीन की मौत, 3 अन्य लोग घायल

क्या है रानी लक्ष्मीबाई योजना

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है, जिसके तहत मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की योजना है। इसका उद्देश्य मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करना, छात्राओं के सफर को आसान बनाना, महिला सश्कितकरण, आत्मनिर्भरता और शिक्षा का विस्तार करना है। फवरी 2026 में ही ये बात सामने आई की कि योगी सरकार ने बजट में बड़ा ऐलान किया है। जिसमें स्कूटी के चार सौ करोड़ का बजट रखा गया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की हुई मुलाकात, सेना की विरासत पर विस्तृत चर्चा हुई

Uttarpradesh News:प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने नवनियुक्त सीडीएस जनरल सुब्रमणि को बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

उत्तराखंड में भारी बारिश से सड़क मार्ग प्रभावित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश

Uttarakhand Heavy Rain: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजपुर स्थित सपेरा बस्ती पहुंचकर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य तत्काल शुरू करने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विपक्ष का हंगामा नहीं आया काम! मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, शादी से लेकर लिव-इन तक के बदलेंगे नियम

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी बिल पास करा लिया गया है। इस बिल में बहुविवाह पर रोक और सभी धर्मों के लिए शादी और तलाक का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने का प्रावधान है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast