Search KhabarFast

Press ESC to close

CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की हुई मुलाकात, सेना की विरासत पर विस्तृत चर्चा हुई

CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की हुई मुलाकात, सेना की विरासत पर विस्तृत चर्चा हुई

Uttarpradesh News:प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने नवनियुक्त सीडीएस जनरल सुब्रमणि को बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर दोनों के बीच सैन्य परंपराओं, गढ़वाल राइफल्स से जुड़े अनुभवों तथा भारतीय सेना की गौरवशाली विरासत पर विस्तृत चर्चा हुई।

CDS-गणेश जोशी की मुलाकात

भेंट वार्ता के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में निर्माणाधीन सैन्यधाम में आर्मी बैंड की प्रस्तुति की व्यवस्था कराने तथा सैन्य धाम में विकसित किए जा रहे सैन्य संग्रहालय (म्यूजियम) के लिए भारतीय सेना से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस पर सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करने तथा हरसंभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।  

Also read: बद्रीनाथ में चंदा चोरी मामले में SIT का एक्शन, मंदिर के पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को किया गिरफ्तार

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि को आगामी सितंबर माह में देहरादून में पूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में भारी बारिश से सड़क मार्ग प्रभावित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश

Uttarakhand Heavy Rain: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजपुर स्थित सपेरा बस्ती पहुंचकर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य तत्काल शुरू करने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विपक्ष का हंगामा नहीं आया काम! मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, शादी से लेकर लिव-इन तक के बदलेंगे नियम

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी बिल पास करा लिया गया है। इस बिल में बहुविवाह पर रोक और सभी धर्मों के लिए शादी और तलाक का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने का प्रावधान है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast