Search KhabarFast

Press ESC to close

Youtuber शादाब जकाती की क्या है पहचान, पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार? जानें पूरा मामला

Youtuber शादाब जकाती की क्या है पहचान, पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार? जानें पूरा मामला

Shadab Jakati Viral Reel: आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है। अगर आप भी फेसबुक, इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स या फिर एक्स वीडियो देखते हैं तो '10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी', ये वाला वीडियो जरूर देखा होगा। इस एक वीडियो से सोशल मीडिया के नए सेंसेशन बने शादाब जकाती अब अपने नए कंटेंट की वजह से ही जेल पहुंच गए। हालांकि, इसके बाद में उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी।

क्यों हुए थे गिरफ्तार?

दरअसल, शादाब जकाती पर आरोप है कि उन्होंने अपने वीडियो में एक बच्ची का इस्तेमाल कर अश्लील कंटेंट बनाया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल एक्टिविस्ट राहुल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और फिर ये मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा। आयोग के निर्देश पर पुलिस ने शादाब जकाती को गिरफ्तार कर लिया।

शादाब के हैं मिलियन फॉलोअर्स

उनकी रील्स को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद किया जाता है। विदेश में भी उनकी रील्स अच्छी-खासी वायरल होने लगीं और बड़े-बड़े क्रिकेटर तक उनके कॉमेडी वीडियो पर रील्स बनाने लगे। अभी फेसबुक पर उनके 4.3 मिलियन जबकि इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। शादाब जकाती अपने वायरल कंटेंट की वजह से कई देशों की यात्रा भी कर चुके हैं।

विवादों का बने शिकार

वहीं, इस लोकप्रियता ने उनके लिए मुश्किल खड़ी कर दी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आलोचना का कारण बना, जिसमें वह एक बच्ची और महिला के साथ दिख रहे थे। उसमें जो डायलॉग थे उन्हें अश्लील और अनुचित माना गया और मेरठ पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। शादाब को गिरफ्तार किया गया और बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई। जमानत मिलते ही उन्होंने विवादित वीडियो हटाया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast