Search KhabarFast

Press ESC to close

मिडिल ईस्ट तनाव का असर...हरियाणा के दो भाई कतर-दुबई में फंसे, परिवार के साथ शेयर की स्थिति

मिडिल ईस्ट तनाव का असर...हरियाणा के दो भाई कतर-दुबई में फंसे, परिवार के साथ शेयर की स्थिति

Haryana Brothers Stuck in Qatar: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बने युद्ध जैसे हालात का असर विदेशों में काम कर रहे भारतीयों पर भी पड़ रहा है। हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव बिधल के रहने वाले दो सगे भाई अनिल मलिक और अमित मलिक इस समय कतर और दुबई में फंसे हुए हैं। दोनों मर्चेंट नेवी के तहत ऑयल और गैस रिग लाइन पर काम करते हैं। मौजूदा हालात को लेकर उनका परिवार गहरी चिंता में है।

दोनों भाइयों ने परिवार को बताई स्थिती

जानकारी के अनुसार, ईरान की ओर से सऊदी अरब में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाए जाने और मिसाइल हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया। सुरक्षा को देखते हुए कंपनी ने समुद्र के बीच काम कर रहे कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर से शहर में शिफ्ट किया। अनिल और अमित मलिक को भी जहाज से निकालकर होटल में ठहराया गया है। दोनों भाइयों ने वीडियो कॉल कर परिवार को अपनी स्थिति के बारे में बताया।

किसान परिवार से हैं दोनों भाई

अमित और अनिल एक साधारण किसान परिवार से हैं। उनके पास करीब ढाई एकड़ जमीन है। बेहतर कमाई के लिए अमित लगभग दस साल पहले विदेश गए थे। बाद में उन्होंने अपने बड़े भाई अनिल को भी इसी क्षेत्र में काम दिलाया। दोनों भाई ऑयल और गैस रिग पर तैनात हैं, जहां काम पहले से ही जोखिम भरा होता है।

होटल के ऊपर से गुजरती दिखाई दी मिसाइलें

रिग पर कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर से समुद्र के बीच जहाज तक पहुंचाया जाता है। वहां उन्हें लगातार 28 दिन तक 12-12 घंटे की शिफ्ट में काम करना पड़ता है। समुद्र के भीतर 18 से 20 हजार फीट तक ड्रिलिंग कर तेल और गैस निकाली जाती है। ऐसे में युद्ध जैसे माहौल ने खतरा और बढ़ा दिया है। अमित मलिक ने बताया कि होटल में ठहरने के दौरान उनके ऊपर से एक मिसाइल गुजरती दिखाई दी, जिसे डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। वहीं अनिल के अनुसार बेस कैंप पर अचानक सायरन बजा और सभी को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

रिग लाइन पर अभी भी करीब 250 कर्मचारी मौजूद हैं। हेलीकॉप्टर उड़ानें फिलहाल रोक दी गई हैं। भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन जारी कर सभी भारतीयों से संपर्क में रहने की अपील की है। गांव बिधल में परिवार के लोग उनकी सुरक्षित वापसी के लिए दुआ कर रहे हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

नक्सल के बाद अब नशे पर भी होगा वार, अमित शाह ने 2029 तक नारकोटिक्स कारोबार को जड़ से उखाड़ने का लिया संकल्प

Amit Shah on Drug Trade: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत से 31 दिसंबर, 2029 तक मादक पदार्थों के व्यापार को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया और स्कूल प्रिंसिपल, पटवारी, पुलिस स्टेशन के पीएसआई, पुलिस महानिदेशक, राज्यों के मुख्य सचिव और केंद्रीय गृह सचिव सहित सभी हितधारकों से "एक दिशा में सामूहिक प्रयास" करने का आह्वान किया।

Aaj Ka Mausam 23 Sep: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से इन राज्यों में मंडरा रहा बारिश का खतरा, IMD से जानें आज का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर में मानसून की विदाई से पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 23 सितंबर 2026 बुधवार को देश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, कई राज्यों में बारिश की संभआवना बनी हुई है। जिस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही, हवा की स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा है। तो चलिए आज का मौसम जानते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast