'इजरायल को अपना माई-बाप मानकर घुटने...' पाकिस्तान के एक्सपर्ट ने मुस्लिम देशों को दी नसीहत

'इजरायल को अपना माई-बाप मानकर घुटने...' पाकिस्तान के एक्सपर्ट ने मुस्लिम देशों को दी नसीहत

Iran-Israel War:इस वक्त मिडिल ईस्ट युद्ध की आग में झुलस रहा है। अमेरिका और इजरायाल का ताबड़तोड़ हमला ईरान पर जारी है। उधर ईरान भी अमेरिका और इजरायल को मिसाइल से जवाब दे रहा है। आलम ये है कि चौथे दिन भी युद्ध तेज हो गया है।

इसी बीच पाकिस्तान के एक्सपर्ट साजिद तरार ने मुस्लिम देशों को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया की ताकत इस वक्त इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पास हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम देशों को इजरायल को अपना माई-बाप मानकर घुटने टेक देना चाहिए।

पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने क्या कहा

साजिद तरार ने कहा कि रूस और चीन कहां गायब है। कोई नजर नहीं आ रहा, इस वक्त दुनिया यूनिपॉलर हो गई है, ताकत किसके हाथ में है, सिर्फ औप सिर्फ बेंजामिन नेतन्याहू के हाथ में है। वह इस वक्त धरती पर सबसे ताकतवर व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि अब मान लेनी चाहिए कि इजरायल से दुनिया शुरू होती है और वहीं, पर खत्म होती है। पूरी दुनिया का बाप इस वक्त इजरायल है। ये मुस्लिम देशों को मान लेना चाहिए, वो भी कहें कि माई-बाप, घुटने हम टेक रहे हैं, मुसलमान मानते भी हैं।

ईरान में मौतों की संख्या बढ़ी

इजरायल और अमेरिका के हमलों से ईरान में मौतों का आंकड़ा 742 पार हो गया है। तेल की कीमत भी 150 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है। हमलों को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि ईरान का परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पूरी तरह के लिए खतरा है और इजरायली सेना की कार्रवाई का मकसद सिर्फ इजरायल की नहीं बल्कि पूरे विश्व को सुरक्षा प्रदान करना है। सोमवार यानी 2 मार्च को उन्होंने बेत शेमेश के रिहायशी इलाके का दौरा किया है, जहां ईरानी हमले में 9 की मौत हो गई है।

Leave a comment