CM Yogi Warns Criminal: सीएम योगी ने संतकबीरनगर में 684 करोड़ से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में रोजगार, स्टार्टअप इकोसिस्टम, उच्च शिक्षा और युवाओं के कौशल विकास पर बड़ा बयान दिया। साथ ही विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लिया।
सीएम योगी ने आंकड़े दिखाते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद से लेकर 2014 तक देश में करीब 47 करोड़ लोगों को रोजगार मिला था। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में कुल रोजगार बढ़कर 64 करोड़ 33 लाख हो गया है, यानी बीते सालों में 17 करोड़ 18 लाख को रोजगार मिला है। इसके साथ ही देश में नए स्टार्टअप शुरू करने का माहौल बदला है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में 500 से भी कम स्टार्टअप थे, जो अब बढ़कर 2,23,000 तक पहुंच चुके हैं। वहीं बड़े और सफल स्टार्टअप की संख्या 125 हो गई है।
सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
विपक्ष को आड़े हाथे लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव पढ़े-लिखे हैं या नहीं हैं, उसका अता-पता नही है। आपके वक्तव्य, आप लोगों के द्वारा कही जाने वाली बातें कभी-कभी हास्यास्पद लगती है। आप लोगों को कटघरे में खड़ा कर देते हैं लेकिन, मैं आपसे कहना चाहता हूं, रोजगार के लिए स्किलिंग चाहिए। आज के युवा की जो हमारे पास डेमोग्राफिक डिविडेंट के रूप में 56 से 60 फीसदी युवा ब्रिगेड है, इसकी स्किलिंग के लिए कार्य किए जाने की जरूरत थी, जो डबल इंजन की भाजपा की सरकार ने विस्तार किया है। सीएम योगी ने आगे कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की संपत्ति जब्त होगी और आजीवन कारावास की सजा मिलेगी।