Search KhabarFast

Press ESC to close

गोविंदा की 37 साल की शादी में दरार! कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर की खबरों से मचा हंगामा, जानिए कौन हैं ये हसीना

गोविंदा की 37 साल की शादी में दरार! कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर की खबरों से मचा हंगामा, जानिए कौन हैं ये हसीना

Who is Komal Rani Swarnkar: बॉलीवुड की गलियों में एक बार फिर गोविंदा के अफेयर की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। दरअसल, बीते कुछ समय से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता अहूजा की तरफ से भी कई कमेंट सामने आए हैं। लेकिन इसी बीच, इस मामले में एक नई हस्ती की एंट्री हो चुकी है।

बता दें, गोविंदा के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर और सुनीता संग तलाक की अफवाहों के बीच एक नया चेहरा सामने आया है। हाल ही में गोविंदा को अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अभी तक दोनों पक्षों की तरह से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Also read: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस लोपामुद्रा राउत के घर हुई थी करोड़ों की चोरी, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी; 76 लाख की प्रॉपर्टी भी जब्त

गोविंदा की अपकमिंग फिल्में

बता दें, गोविंदा 90 के दशक के जाने-माने सुपरस्टार हैं। उन्हें उनकी कॉमेडी और डांससिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है। हालांकि, वह पिछले 7 साल से बड़े पर्दे से दूर थे। लेकिन उनकी ये दूरी अब जल्द-ही खत्म होने वाली है। दरअसल, गोविंदा अपनी आगामी फिल्म 'रूपा' और 'दुनियादारी' से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। गोविंदा के इन्हीं प्रोजेक्ट्स में लीड रोल के तौर पर कोमल रानी स्वर्णकार को मौका मिला है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' और 'दुनियादारी'में कोमल के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में दोनों के रोमेंटिक सीन्स हैं। इस बीच, दोनों को कई बार सार्वजनिक जगहों पर भी स्पॉट किया गया है। जिसके बाद से दोनों के रिश्तों को लेकर अफवाह शुरु हुई। हालांकि, अभी तक दोनों कलाकारों की तरफ से कोई कमेंट सामने नहीं आया है। इसलिए इन अफवाहों को लेकर अभी सिर्फ अटकलें लगाई जा रही है।

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की रहने वाली कोमल रानी स्वर्णकार फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड में अभी तक उनकी कोई बड़ी पहचान नहीं बन पाई है। लेकिन गोविंदा के साथ काम करने पर लाइमलाइट में छा गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस लोपामुद्रा राउत के घर हुई थी करोड़ों की चोरी, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी; 76 लाख की प्रॉपर्टी भी जब्त

Lopamudra Raut: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस और मॉडल लोपामुद्रा राउत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में उनके मुंबई स्थित सांताक्रूज स्थित आवास में लाखों की चोरी हुई थी। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरु की गई। जिसके बाद अब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस टीम ने बिहार से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मृणाल और यशस्वी की डेटिंग की खबरों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अफवाहों पर भरोसा न करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दोनों के डेटिंग करने की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast