Pilot Dope Test: एअर इंडिया की टर्बुलेंस होने वाली फ्लाइट के पायलट दूसरी बार डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। इस विमान में टर्बुलेंस की चपेट में आने से कई पैसेंजर चोटिल हो गए थे। बताया जा रहा है कि दूसरा डोप टेस्ट भी फेल हो गया था।
इससे पहले भी दोनों पयलटों का टेस्ट पॉजिटीव आया था। वहीं, जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। फिलहाल इस घटना की जांच DGCA कर रहा है। MoCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद तय किया जाएगा कि AAIB से जांच कराने की जरूरत है या नहीं।
एयर इंडिया ने क्या बताया
AAIB ने इस घटना पर अब आधिकारिक बयान जारी किया है। AAIB ने कहा कि घटना की आधिकारिक जांच शुरू की गई है। जांच ICAO के अंतरराष्ट्रीय नियमों और प्रोटोकॉल के आधार पर की जा रही है। फ्रांस की जांच एजेंसी बीईए और विमान निर्माता एयरबस के तकनीकी विशेषज्ञ AAIB को तकनीकी मदद दे रहे हैं।
बता दें कि जांच में कई पहलुओं को देखा जा रहा है। विमान के तकनीकी सिस्टम, फ्लाइट डेटा और रिकॉर्डिंग, विमान के संचालन और मेंटेनेंस रिकॉर्ड, यात्रियों और क्रू की मेडिकल जानकारी, पायलट और संबंधित लोगों के बयान और मानव संबंधी कारण देखा जा रहा रहा।
विमान हुआ था टर्बुलेंस
दरअसल, 4 अगस्त को एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद लगभग 24 यात्रियों को चोटे लगी थी और उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने कहा कि ज्यादातर यात्रियों को शुरुआती कुछ घंटो में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
Also read: JP Nadda: जेपी नड्डा का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- चर्चा के वक्त सदन छोड़कर मत भागना