Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने विधानसभा में पेश की CAG रिपोर्ट, AAP सरकार के घोटालों की लिस्ट की जारी; कहा – उन्होंने हर चीज में...

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने विधानसभा में पेश की CAG रिपोर्ट, AAP सरकार के घोटालों की लिस्ट की जारी; कहा – उन्होंने हर चीज में...

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मंगलवार को विधानसभा में (CAG) रिपोर्ट पेश की हैं। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखी टिपण्णी भी की है। CM रेखा गुप्ता ने CAG रिपोर्ट पेश करते हुए पिछली AAP सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार पिछली व्यवस्था में मौजूद ‘दीमक’ को खत्म करने का काम कर रही है। क्योंकि इस CAG रिपोर्ट ने पिछली सरकार के सारे काले-चिट्ठे खोलकर रख दिए हैं। पिछली सरकार ने दिल्ली में अलग-अलग जगहों में कई गड़बड़ियां और घोटाले किए हैं। CM रेखा गुप्ता ने इन्हीं घोटालों को दीमक’ का नाम दिया है  और कहा है कि उनकी सरकार ‘पेस्टीसाइड’ छिड़कने का काम कर रही है।

CM रेखा गुप्ता कहती है कि AAP सरकार के समय कई स्कीम की घोषणा हुई, लेकिन उनमें से लगभग 32 स्कीम ऐसी थी, जिनपर एक पैसा भी खर्च नहीं हुआ। उन्होंने आगे बताया कि पिछली सरकार के दौरान GST का रिफंड भी किया गया। इसके अलावा AAP सरकार ने फ्री बिजली सब्सिडी के नाम पर भी घोटाला किया गया है। CM रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार लोगों के घरों से बिजली की रीडिंग ही नहीं लेते थे। 

Also read: Ranchi Protest: छात्र प्रदर्शन के बीच सीएम सोरेन का बड़ा ऐलान, बोले- जांच करवाने को तैयार हैं

चावल घोटाले पर AAP का हंगामा

इसके अलावा विधानसभा में कथित ‘चावल घोटाले’ को लेकर भी जोरदार देखने को मिला। इस मामले में AAP ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राशन के चावल को FCI से खरीदकर उसे बाहर मार्केट में ऊंचे दाम पर बेचा गया है। इस मामले में AAP विधायकों ने खाद्य मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के इस्तीफे की मांग भी की और सदन में जमकर बवाल काटा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आठ AAP विधायकों को सदन से बाहर कर दिया। इस दौरान मंजिंदर सिंह सिरसा ने इन आरोपों के इनकार करते हुए कहा कि सरकार ने चावल नहीं खरीदें और न ही बेचे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pilot Dope Test: नशे में था एयर इंडिया का पालयट! दूसरा डोप टेस्ट आया सामने; फ्लाइट टर्बुलेंस का मामला

Pilot Dope Test: एअर इंडिया की टर्बुलेंस होने वाली फ्लाइट के पायलट दूसरी बार डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। इस विमान में टर्बुलेंस की चपेट में आने से कई पैसेंजर चोटिल हो गए थे। बताया जा रहा है कि दूसरा डोप टेस्ट भी फेल हो गया था।

Ranchi Protest: छात्र प्रदर्शन के बीच सीएम सोरेन का बड़ा ऐलान, बोले- जांच करवाने को तैयार हैं

Ranchi Protest: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 18 दिनों से परीक्षा में हो रही धांधली के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की CBI जांच पर अड़े हैं। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने सोमवार को विधानसभा का घेराव भी किया था। इस दौरान उन पर लाठीचार्ज किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast