Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News: राहुल के मनुस्मृति वाले बयान पर भड़के सीएम योगी, बोले- उत्तर प्रदेश के बाहर जाते हैं तो...

Uttar Pradesh News: राहुल के मनुस्मृति वाले बयान पर भड़के सीएम योगी, बोले- उत्तर प्रदेश के बाहर जाते हैं तो...

CM Yogi Lashesh Out On Rahul: राहुल गांधी के द्वारा मनुस्मृति पर दिए गए बयान के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। सीएम योगी ने राहुल गांधी को जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने रायबरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

सीएम योगी ने कहा कि राहुल गांधी के रूप में ये देश आपसे बहुत अपेक्षा नहीं करता लेकिन, भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के रूप में जवाबदेह बनाता है लेकिन, आप भारत की विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।

सीएम योगी ने राहुल को सुनाई खरी-खोटी  

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से बाहर जाते हैं तो राज्य को लांछित और अपमानित करते है, भारत के बाहर जाते हैं, तो भारत का अपमान करते हैं। सेना से सबूत मांगते हैं, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश विरोधी ताकतों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित करते हैं। अयोध्या में भगवान राम के अस्तितव पर उनकी पार्टी सवाल खड़ा करती है और लोकतंत्र के प्रति आपकी निष्ठा क्या है, यह तो देश तो 1975 के आपातकाल के काले साये को देखा है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने

पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि मैं मनुस्मृति का जिक्र करना चाहूंगा, जिसमें साफ कहा गया है कि बचपन में महिला को अपने पिता के अधीन रहना चाहिए। जवानी में वह अपने पति के अधीन होती है और जब पति नहीं रहता है, तो वह अपने बेटों के अधीन होती है। राहुल गांधी ने कहा कि महिला को कभी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए, यह बेहद शर्मनाक है। राहुल गांधी ने कहा कि महिलाएं देश की सबसे बड़ी संपत्ति है उन्हें अपने लिए खड़ा होना चाहिए।         

Also read: स्कूलों की बदहाली पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को शिकायतों के तुरंत समाधान के निर्देश            

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई में Happening Haryana 2.0 का जोरदार आगाज, निवेशकों ने हरियाणा की नीतियों की जमकर सराहना की

Haryana News: हरियाणा में निवेश की नई संभावनाओं को गति देने और प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप में और मजबूत करने के उद्देश्य से मुंबई में चल रहे 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' ग्लोबल कैपिटल कैंपेन के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रमुख निवेशकों, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्मों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहे।

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में खौफनाक वारदात, युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव; आरोपी फरार

Haryana News: हरियाणा के रोहतक के गांव समरगोपालपुर कलां में करीब 27 वर्षीय युवक सुनील की हत्या कर शव सड़क किनारे झाड़ियों में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast