Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में खौफनाक वारदात, युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव; आरोपी फरार

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में खौफनाक वारदात, युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव; आरोपी फरार

Haryana News: हरियाणा के रोहतक के गांव समरगोपालपुर कलां में करीब 27 वर्षीय युवक सुनील की हत्या कर शव सड़क किनारे झाड़ियों में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई।

राहगीरों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, सुनील को उसका दोस्त मोनू शराब पीने के लिए ठेके के पास ले गया था, जहां दोनों ने सड़क किनारे शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद आरोप है कि मोनू ने ईंट से सुनील के सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। घटनास्थल से खून से सनी ईंट के अलावा प्लास्टिक के गिलास और चिप्स के खाली पैकेट भी बरामद हुए हैं। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सदर थाना के जांच अधिकारी एसआई सुखबीर ने बताया कि पुलिस को एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धामी सरकार की उद्यमिता योजना से बदली कार्तिक पांडेय की राह, खड़ा किया अपना कारोबार, बने युवाओं की मिसाल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के कार्तिक एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता वर्षों से टैक्सी चलाने का कार्य करते हैं। बचपन से ही कार्तिक अपने पिता के साथ यात्राओं पर जाया करते थे। इन्हीं यात्राओं के दौरान उन्होंने एक ऐसी समस्या को करीब से देखा, जिसका सामना पिथौरागढ़ और चम्पावत आने वाले हजारों पर्यटकों को करना पड़ता था। पर्यटकों को अक्सर उचित मूल्य पर विश्वसनीय टैक्सी, होटल और स्थानीय गाइड उपलब्ध नहीं हो पाते थे। जानकारी के अभाव और बिचौलियों के कारण उन्हें अधिक पैसे खर्च करने पड़ते थे, जिससे उनका यात्रा अनुभव प्रभावित होता था।

Uttar Pradesh News: राहुल के मनुस्मृति वाले बयान पर भड़के सीएम योगी, बोले- उत्तर प्रदेश के बाहर जाते हैं तो...

CM Yogi Lashesh Out On Rahul: राहुल गांधी के द्वारा मनुस्मृति पर दिए गए बयान के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। सीएम योगी ने राहुल गांधी को जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने रायबरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast