Search KhabarFast

Press ESC to close

डोनाल्ड ट्रंप-पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा, सार्जियों गोर के बयान पर क्या है भारत ने क्या कहा

डोनाल्ड ट्रंप-पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा, सार्जियों गोर के बयान पर क्या है भारत ने क्या कहा

India Reactions On Sergio Gor Statement:भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने रविवार यानी 23 अगस्त को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात पर बड़ा दावा किया है। अब सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भारत ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

भारत सरकार ने सर्जियो गोर के दावे पर कहा कि किसी भी वीवीआईपी के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था को लेकर दोनों देशों के बीच बात की जाती है और यह बहुत ही सामान्य प्रक्रिया है। बताया जा रहा है कि भारत की तरफ से वीवीआईपी दौरों के लिए अपनी सामान्य प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी थी।  

सर्जियो गोर ने क्या कहा था  

रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के समय भारत की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं करने के लिए कहा गया था। गोर ने कहा कि ट्रंप ने मुझसे पूछा कि क्या भारतीय पक्ष की कोई मांग है। इस पर गौर ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय चाहता है कि मीडिया को बुलाया जाए लेकन,पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस ना हो।

सर्जियो गोर का कहना है कि उन्होंने ट्रंप को भारत की प्राथमिकता के बारे में बताया था। उनका कहना है कि उन्होंने बताया कि भारतीय पश्न पसंद नहीं करते, जिसपर ट्रंप ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी। गोर के इन दावों को लेकर भारत सरकार के सूत्रों का कहना है कि वीवीआईपी के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर वार्ता करना सामान्य प्रक्रिया है।                                      

Also read: Delhi Rain: दिल्ली-NCR में मौसम का उलटफेर...कई इलाकों में झमाझम बारिश, सड़कें बनीं तालाब

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

Shivraj Singh:'2029 में ही हो सकता है वन नेशन-वन इलेक्शन', शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा

One Nation One Election:वन नेशन वन इलेक्शन भाजपा के कोर एजेंडों में से एक है। भाजपा ने लगातार वन नेशन वन इलेक्शन की पैरवी की। इसको लेकर समय-सयम पर चर्चाएं होती है। अब इस मुद्दे को को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बड़ा दावा किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast