Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News:'समाज विरोधी शक्तियां कुचल दी जाएंगी' जन्माष्टमी पर मथुरा में गरजे सीएम योगी

Uttar Pradesh News:'समाज विरोधी शक्तियां कुचल दी जाएंगी' जन्माष्टमी पर मथुरा में गरजे सीएम योगी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाया जा रहा है। दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे हुए हैं। उन्होंने वहां अपना संबोधन दिया और समाज विरोध शक्तियों को चेतावनी दी है। सीएम योगी का आक्रमक अंदाज मथुरा में देखने को मिला है।

सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभमि परिसर में गो-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि सनातन को मिटाने के लिए कई बार हमले हुए लेकिन, इसे कोई मिटा नहीं सका। सीएम योगी ने कहा कि समाज विरोधी शक्तियां कुचल दी जाएंगी।

सीएम योगी ने किसको चेताया  

सीएम योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सनातन की आस्था को मिटाने का दुस्साहस किया गया। मिटाने वाले स्वयं मिट्टी में मिल गए लेकिन, ब्रज की भूमि पूरे् भारत में कृष्ण और राधा-रानी की स्मृति एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने 5200 वर्ष पहले जो उद्घोष किए थे। वह आज के समय में प्रासंगिक है। उस प्रासंगिकता को बनाए रखने के लिए उनका संरक्षण करना होगा। सीएम योगी ने कहा कि समाज विरोधी ताकतें जहां भी सिर उठा कर भारत की एकता और अखंडता को चोट पहुंचाएगा, उसकी गति क्या होगी वह भगवान श्रीकृष्ण तय कर चुके हैं।

समाजवादी पार्टी पर निशाना

सीएम योगी ने विपक्ष पर भी निशना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें यहां आने से डरती थी। क्योंकि उनको वोट बैंक की चिंता होती थी। इसलिए उनके कृतियों के कारण जवाहर बाग घटना घटित होती थी। अब जवाहर बाग की घटना नहीं, अब ब्रज में जन्मोत्सव और रंगोत्सव के साथ त्योहार मनाया जाता है। सीएम योगी ने कहा कि यह नया विश्वास ही हम सब की प्रेरणा है। हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।    

Also read: राम मंदिर ट्रस्ट में पहली बार स्थायी CEO की नियुक्ति की तैयारी, इस दिन होगा बड़ा फैसला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Srinagar News: श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, बड़ा हादसा टला

Srinagar News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हवाई अड्डे पर इंडिगो की एक फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा होते होत टल गया। यह घटना उस समय हुई, जब नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के लिए टैक्सी कर रही थी। हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, विमान सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर 06 पर पार्किंग करते समय विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के एक खंभे से टकरा गया। हादसे में विमान में सवार यात्रियों और चालक दल को मामूली दुर्घटना का सामना करना पड़ा। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी और विमान की स्थिति की जांच की जा रही है।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों को जारी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खातों में पहुंचे ₹147 करोड़

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इसके माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में  147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि भेजी गई। अगस्त माह में विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast