Search KhabarFast

Press ESC to close

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, मां गंगा के सानिध्य में ही रहा हूं- पीएम मोदी

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, मां गंगा के सानिध्य में ही रहा हूं- पीएम मोदी

नई दिल्ली:  यूपी के हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस वे का ये वरदान ये भी मां गंगा का ही आशीर्वाद है। अब आप कुछ ही घंटों में संगम भी पहुंच सकते हैं, और काशी में बाबा के दर्शन करके भी वापस आ सकते हैं। जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से उत्तर प्रदेश और इस देश की जीवन रेखा रही है वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता ये एक्सप्रेस वे UP के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 4-5 दिनों में मां गंगा के सानिध्य में ही रहा हूं। 24 अप्रैल को मैं जब बंगाल में था मां गंगा के दर्शन किए थे और फिर कल मैं काशी में था आज सुबह बाबा विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा और मां गंगा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला और अब मां गंगा के नाम पर बने इस एक्सप्रेस वे के लोकार्पण का अवसर मिला है। मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है। इसमें विकास का हमारा विजन भी झलकता है और हमारी विरासत के भी दर्शन होते हैं। मैं यूपी के करोड़ों लोगों को गंगा एक्सप्रेस-वे की बधाई देता हूं।

Also read: West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे फेज के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी, हर बूथ पर सख्त निगरानी

अब वो दौर चला गया- पीएम मोदी

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अब वो दौर चला गया, जब एक सड़क के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता था। एक बार घोषणा हो गई तो वर्षों तक फाइलें चलती थीं। चुनाव के लिए पत्थर लग जाते थे, उसके बाद सरकारें आती-जाती रहती थीं, लेकिन काम का कुछ अता-पता नहीं लगता था। कभी-कभी पुरानी फाइलें ढूंढ़ने के लिए बड़े-बड़े अफसरों को दो-दो साल तक मेहनत करनी पड़ती थी। डबल इंजन सरकार में शिलान्यास भी होता है और तय समय में लोकार्पण भी होकर रहता है।

पहले यूपी को पिछड़ा और बीमारू प्रदेश कहा जाता था- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पहले यूपी को पिछड़ा और बीमारू प्रदेश कहा जाता था, वही उत्तर प्रदेश आज एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। यूपी के पास असीम क्षमता है, देश की इतनी बड़ी युवा आबादी का पोटेंशियल यूपी के पास है, इस ताकत का इस्तेमाल हम यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए कर रहे हैं।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर अमित शाह का बड़ा संदेश, बोले- युवाओं को नशे से बचाना सरकार की जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर देश के युवाओं को मादक पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए सरकार के अटूट संकल्प पर जोर दिया।

अनन्या सिंह बनीं जीविका की नई अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, 22 साल की उम्र में बनी थीं IAS

बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'जीविका' को नई अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO) मिल गई हैं। 2019 बैच की आईएएस अधिकारी अनन्या सिंह ने इस पद का कार्यभार संभाल लिया है।

Aaj Ka Mosam: उत्तर भारत की ओर बढ़ा मानसून, कई राज्यों में बारिश के आसार

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। 24 जून तक मानसून दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई इलाकों में पहुंच चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast