Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: CM धामी ने खटीमा में आमजन की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता से काम करने के दिए निर्देश

Uttarakhand News: CM धामी ने खटीमा में आमजन की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता से काम करने के दिए निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 25 अक्टूबर 2026 रविवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई एवं लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को उसकी समस्या का संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों एवं स्थानीय आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्यमंत्री कैप्टन (सेनि.) गंभीर सिंह धामी, सुरेश कोली एवं रणजीत सिंह नामधारी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, सतीश भट्ट, रनदीप पोखरिया, वरुण अग्रवाल, अमित पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक (अपराध) अनुषा बडोला, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।     

Also read: Uttrakhand News:कथित वायरल ऑडियो प्रकरण पर सीएम धामी सख्त, पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'फर्क नहीं पड़ता, अपनी पार्टी बनाएंगे, नीतीश खत्म हो चुके हैं 'JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह की तीखी प्रतिक्रिया

Anant Singh Reaction: जदयू से निकाले जाने पर अनंत सिंह की तीखी प्रक्रिया सामने आई हैं। बता दें की एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह के द्वारा जन सुराज के उम्मीदवार को समर्थन देने पर जदयू ने उसे पार्टी के संविधान के खिलाफ की जाने वाली गतिविधि मानी हैं।

Bihar News: बिहार में आपदा की घड़ी में फिल्म एसोसिएशन बनी सहारा, मुख्यमंत्री राहत कोष को मिला 5 लाख का चेक; CM सम्राट चौधरी ने जताया आभार

Bihar News: बिहार में आपदा और संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को और मजबूत करने की दिशा में आज दो महत्वपूर्ण सहयोग सामने आए। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया, जबकि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया। दोनों चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में सौंपे गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast