25 October Gold-Silver Rate: दिवाली से पहले ही सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सर्राफा बाजार में 24 दिनों में 24 कैरेट सोना 6,258 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, जबकि चांदी में 30,000 रुपये तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में ये निवेशकों के लिए किसी बड़े झटके जैसे है। अब अगर सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे है तो सबसे पहले एक नजर इसकी कीमतों पर भी डालें।
24 दिनों में कितनी गिरी कीमतें
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों की मानें तो 30 सितंबर 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,888 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 23 अक्टूबर को घटकर 1,41,630 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। यानी इन 24 दिनों में कुल 6,258 रुपये की कमी देखी गई। तो वहीं, 30 सितंबर को 22 कैरेट सोने का भाव 1,35,915 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 23 अक्टूबर को घटकर 1,29,566 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी इन 24 दिनों में कुल 6,349 रुपये की कमी देखी गई।
दूसरी तरफ, चांदी की स्थिति और भी कमजोर रही। 30 सितंबर को एक किलो चांदी 2,20,435 रुपये पर ट्रेंड कर रही थी, जो 23 अक्टूबर को 1,94,415 रुपये किलो पर पहुंची। यानी इन 24 दिनों में चांदी कुल 26,020 रुपये सस्ती हुई। तो वहीं, अब तक 30,000 रुपये की भारी गिरावट देखी गई।
Also read: Supreme Court Jobs: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का मौका, कोर्ट मास्टर के 20 पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता
प्रमुख शहरों में 25 अक्टूबर को सोने-चांदी के दाम
दिल्ली
24 कैरेट सोना - ₹1,42,730
22 कैरेट सोना - ₹1,30,850
18 कैरेट सोना - ₹1,07,090
चांदी - ₹2,20,000
मुंबई
24 कैरेट सोना - ₹1,42,580
22 कैरेट सोना - ₹1,30,700
18 कैरेट सोना - ₹1,06,940
चांदी - ₹2,20,000
चेन्नई
24 कैरेट सोना - ₹1,42,580
22 कैरेट सोना - ₹1,30,700
18 कैरेट सोना - ₹1,06,950
चांदी - ₹2,20,000
कोलकाता
24 कैरेट सोना - ₹1,42,580
22 कैरेट सोना - ₹1,30,700
18 कैरेट सोना - ₹1,06,950
चांदी - ₹2,20,000