Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 25 October: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन...देश के 15 राज्यों के लिए बनेगा आफत, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 25 October: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन...देश के 15 राज्यों के लिए बनेगा आफत, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

25 October Weather Update: इस समय पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना अवदाब पिछले घंटों में दक्षिण-पूर्व दिशा में धीमी गति से आगे बढ़ा है। जिसका असर भारत के दक्षिणी हिस्से में देखने को मिल रहा है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) उत्तर-पश्चिम इलाके के लिए अलर्ट जारी जारी है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना अवदाब पश्चिमी-मध्य हिस्से में पहुंच सकता है, जो चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। ऐसे में कई इलाकों में बारिश के आसार बन रहे है। तो चलिए IMD से जानते है आज 25 अक्टूबर 2026 रविवार का मौसम कैसा रहेगा।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग  ने देश के लगभग 15 राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बादल बरसने के संकेत दिए है। इसके अलावा पहाडी राज्यों में यही स्थिति देखी जा सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान  70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेगी, जिससे मौसम ठंडा-ठंडा हो जाएगा।

Also read: बारामूला में गरजे फारुक अब्दुल्ला, बोले- आर्टिकल 370 के लिए लड़ते रहेंगे, एक दिन वापस मिलेगा विशेष दर्जा

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

देश की राजधानी में सर्दी दस्तक दे रही है। इस बीच IMD ने दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। बीती रात दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम और ज्यादा ठंडा हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"विमान में बम है",फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप

Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बम की अफवाह की बात सामने आई हैं। बता दें की फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा मिला "विमान में बम है।" उसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यात्रियों में अफरा- तफरी का माहौल हो गया।

बारामूला में गरजे फारुक अब्दुल्ला, बोले- आर्टिकल 370 के लिए लड़ते रहेंगे, एक दिन वापस मिलेगा विशेष दर्जा

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और उन्हें भरोसा है कि एक दिन जम्मू-कश्मीर को अपना विशेष दर्जा वापस मिल जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast