Search KhabarFast

Press ESC to close

बारामूला में गरजे फारुक अब्दुल्ला, बोले- आर्टिकल 370 के लिए लड़ते रहेंगे, एक दिन वापस मिलेगा विशेष दर्जा

बारामूला में गरजे फारुक अब्दुल्ला, बोले- आर्टिकल 370 के लिए लड़ते रहेंगे, एक दिन वापस मिलेगा विशेष दर्जा

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और उन्हें भरोसा है कि एक दिन जम्मू-कश्मीर को अपना विशेष दर्जा वापस मिल जाएगा। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "आप दिल्ली से क्या उम्मीद कर सकते हैं? आपको लगता है कि वे आपको न्याय दिलाएंगे? लड़ने का साहस रखें, वरना आप पूरी तरह खत्म हो जाएंगे और आपकी पहचान मिट जाएगी।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी भी की

"उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा, "वे आज दुनिया के दबाव के कारण चुप हैं। हमारा पड़ोसी लगातार उनके पीछे पड़ा है।""एक दिन 370 वापस पा लेंगे"अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए डॉ. अब्दुल्ला ने साफ कहा कि "हम इसके लिए लड़ेंगे। एक दिन हम इसे वापस पा लेंगे।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हिम्मत न हारें और अपने हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ते रहें।गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था।

Also read: "विमान में बम है",फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप

नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत घाटी के कई दल इसकी बहाली की मांग

तब से ही नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत घाटी के कई दल इसकी बहाली की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी दिसंबर 2023 में अनुच्छेद 370 को हटाने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखा था, लेकिन फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ कोर्ट में नहीं बल्कि राजनीतिक और जनता के बीच भी लड़ी जाएगी।उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में एक बार फिर बहस तेज हो गई है। बीजेपी ने उनके बयान को लोगों को गुमराह करने वाला बताया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"विमान में बम है",फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप

Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बम की अफवाह की बात सामने आई हैं। बता दें की फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा मिला "विमान में बम है।" उसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यात्रियों में अफरा- तफरी का माहौल हो गया।

Kal Ka Mausam 25 October 2026: उत्तर भारत और दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश और ठंड का ताजा अपडेट

Kal Ka Mausam 25 October 2026 : देशभर में रविवार, 25 अक्टूबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast