Anant Singh Reaction: जदयू से निकाले जाने पर अनंत सिंह की तीखी प्रक्रिया सामने आई हैं। बता दें की एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह के द्वारा जन सुराज के उम्मीदवार को समर्थन देने पर जदयू ने उसे पार्टी के संविधान के खिलाफ की जाने वाली गतिविधि मानी हैं। और अनंत सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं। बीती शाम पार्टी ने ये निर्णय लिया। जिसके बाद मीडिया द्वारा पूछे जाने पर अनंत सिंह ने भी अपनी पहली प्रतिक्रिया दी हैं।
पार्टी से निकाले जाने पर बोले अनंत सिंह
जब जदयू द्वारा निकाले जाने पर मीडिया ने मोकामा विधायक अनंत सिंह से पूछा की अब आप किस पार्टी में जाएंगे तब अनंत सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी औइर कहा की हम अपनी पार्टी बनाएंगे, हम काहे बताएं कि कहां जाएंगे।' वही आगे बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि वह चाहते थे कि उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाए। उन्होंने नीतीश कुमार और जेडीयू के मौजूदा हालात पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही उन्हें लेकर पार्टी में आए थे लेकिन उनके बाद अब पार्टी में कुछ नहीं बचा। पार्टी पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं।
Also read: Bihar News: बिहार में 4,092 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, गया में 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ MoU पर हुए साइन; रोजगार-उद्योग को मिलेगी नई दिशा
नितीश कुमार से बात करने पर अनंत सिंह बोले
पार्टी से निकाले जाने के मुद्दे पर नितीश कुमार से बात करने पर अनंत सिंह ने कहा की जरूरत पड़ने पर बात करेंगे लेकिन पार्टी कुछ बचा नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार की सेहत का जिक्र किया और कहा कि उनकी तबीयत खराब रहती है। उनके बाद अब इस पार्टी का कोई भविष्य नहीं रह गया है। साथ ही अनंत सिंह ने कहा की उन्हें पार्टी के तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला हैं। उन्होंने कहा की जब उन्होंने न्यूज़ और समाचार पत्रों को देखा तब उन्हे पता लगा की उन्हे पार्टी से निकाल दिया गया हैं।