सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दिया बड़ा धोखा, पहले पिलाया दूध... फिर कर दिया खेला

Agra looteri Dulhan: यूपी के आगरा में सुहागरात की रात नई दुल्हन ने दूल्हे को नशीला दूध पिलाया। इसके बाद ऐसा 'खेल' हुआ कि सब दंग रह गए। बात इतनी बड़ गई की मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद तो मोहल्ले भर में हड़कंप मच गया। केस दर्ज होते ही पुलिस ने आनन-फानन में जिसने शादी तय कराई थी उसकी खोज चालु की, लेकिन वो शख्स वो भी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
क्या है लुटेरी दुल्हन की कहानी?
मिली जानकारी के मुताबिक, सीतानगर निवासी एक परिवार अपने छोटे बेटे की शादी के लिए लड़की देख रहा था। इसी बीच उनकी मुलाकात जयप्रकाश से हुई, जिसने खुद को वकील बताया और एक लड़की के बारे में जानकारी दी। जयप्रकाश ने बताया कि लड़की का परिवार गरीब है और वह शादी का पूरा खर्च उठाएगा। परिवार जयप्रकाश के झांसे में आ गया और 1 मई को उसे 40 हजार रुपये दिए गए। जयप्रकाश ने 4 मई को बताया कि लड़की और उसका परिवार दयालबाग में पहुंच गया है। जब परिवार बताए स्थान पर पहुंचा, तो जयप्रकाश ने और रुपये ले लिए।इसके बाद नगला पदी के महादेव मंदिर में शादी करवा दी गई। परिवार ने बिना किसी जांच-पड़ताल के शादी में रुपये खर्च करना शुरू कर दिए। शादी के बाद 6 मई की रात जब दुल्हन ने सुहागरात पर दूल्हे को नशीला दूध पिलाया, तो वह बेहोश हो गया। इसी दौरान दुल्हन ने घर में रखे 1.30 लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई।
मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुटी
दुल्हे के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुल्हन और जयप्रकाश की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को शक है कि दुल्हन एक गिरोह का हिस्सा हो सकती है, जो इस तरह की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। पुलिस ने बताया कि दुल्हन के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है और उसके खिलाफ सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।
दुल्हन के साथ रिश्तेदार भी निकले फर्जी
दूल्हे ने कहा कि लड़की ने खुद को मिर्जापुर निवासी बताया था और कहा था कि उसके मां-बाप नहीं हैं। दूल्हे ने बताया कि शादी के दौरान लड़की के साथ कुछ लोग थे, जो खुद को मामा-मामी, बुआ और फूफा बता रहे थे। लेकिन जब दूल्हे ने लड़की के मामा से बात की, तो उसने कबूल किया कि वह तो पैसे लेकर वकील के कहने पर मामा बना था। उसे 10 हजार देने का वादा किया गया था, लेकिन शादी के बाद सिर्फ 500 रुपये मिले। दूल्हे ने बताया कि लड़की और उसके कथित रिश्तेदारों ने मिलकर शादी के नाम पर ठगी की और उनके घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।
Leave a comment