Search KhabarFast

Press ESC to close

US-Iran War: क्या ईरान का परमाणु हथियार हो गया तैयार, खाड़ी देशों को मिट्टी में मिलाने की दी धमकी

US-Iran War: क्या ईरान का परमाणु हथियार हो गया तैयार, खाड़ी देशों को मिट्टी में मिलाने की दी धमकी

US-Iran War: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को ईरान के सबसे बड़े परमाणु केंद्र बुशहर पर हमला किया। अब ईरान ने भी परमाणु बम की धमकी दी है। ईरान ने कहा कि खाड़ी देशों का जीवन पूरी समाप्त हो जाएगा। 

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर रेडियोएस्टिव फॉलआउट हुआ तो यह तेहरान को नहीं बल्कि GCC देशों की राजधानियों का जीवन समाप्त कर देगा। 

ईरान के परमाणु केंद्र पर हमला 

इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर यह हमला तब किया, जब बीते 24 घंटे में ईरान ने अमेरिका के 2 लड़ाकू विमान, एक ए-10 एयरक्राफ्ट, कई हेलीकॉप्टर, कई हेलीकॉप्टर, 2 एमक्यू-9 और अमेरिका की कई क्रूज मिसाइल को मार गिराया। इससे खफा इजरायल और अमेरिका ने बुशहर परमाणु केंद्र पर चौथी बार हमला किया। 

विदेश मंत्री अब्बास की चेतावनी 

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने पोस्ट के माध्यम से पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास शत्रुतापूर्ण गतिविधियों पर जो आक्रोश दिखाया था, वह याद है ना? इजरायल-अमेरिका ने हमारे न्यूक्लियर प्लांट बुशहर पर अब तक चार बार बम बरसाए हैं। रेडियोएक्टिव फॉलआउट तेहरान को नहीं बल्कि GCC देशों की राजधानियों के जीवन को खत्म कर देगा। हमारे पेट्रोकेमिकल संयंत्रों पर हमले भी उनके वास्तविक उद्देश्यों को साफ-साफ बता रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bangladesh Violence: शेख हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, 21 जिलों में आगजनी

Bangladesh Violence:बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वतन वापसी के ऐलान के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। सोमवार रात से मंगलवार शाम तक देश के कम से कम 21 जिलों में आगजनी और बम धमाकों की घटनाएं सामने आई हैं। कई जगह बसों और ट्रेन के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया गया। सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों के गेट भी बंद कर दिए गए हैं। हिंसा के दौरान फरीदपुर में एक बस चालक की जलने से मौत हो गई।

'अमेरिकी टैरिफ धमकी से डरने की जरूरत नहीं', भारत सही डील तक कर सकता है इंतजार

Sameer Saran on US Trade: अमेरिका में मिडटर्म चुनावों के बाद घरेलू सियासत में बदलाव के बीच ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) के प्रेसिडेंट समीर सरन ने अमेरिकी ट्रेड स्ट्रैटेजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका बातचीत से पहले अक्सर टैरिफ की धमकियों और आक्रामक बयानों का इस्तेमाल दो-तरफा रियायतें लेने के लिए करता है। बात करते हुए समीर सरन ने कहा कि वॉशिंगटन की विदेश नीति घरेलू चुनावी नतीजों से सबसे कम प्रभावित होती है।

नेपाल में दर्दनाक हादसा...700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी EV वैन, मौके पर 10 लोगों ने तोड़ा दम; 5 बुरी तरह धायल

Nepal Road Accident: नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बागमती प्रांत के मकवानपुर जिले में आज 12 नवंबर 2026 गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दरअसल, काठमांडू से हेटौंडा की ओर जा रही एक ईवी हाइस वैन करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल बताए जा रहे है, जिनका इलाज जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast