Search KhabarFast

Press ESC to close

US-Iran War: एक-एक कर टॉप लीडर को खो रहा ईरान, अमेरिकी-इजरायल हमले में खुफिया प्रमुख माजिद की मौत

US-Iran War: एक-एक कर टॉप लीडर को खो रहा ईरान, अमेरिकी-इजरायल हमले में खुफिया प्रमुख माजिद की मौत

US-Iran War: अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान अपना टॉप लीडर को लगातार खो रहा है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के खुफिया संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी मारे गए हैं। 

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार कहा है। फिलहाल आईआरजीसी ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि मेजर जनरल माजिद खादेमी की हत्या कहां हुई। हालांकि, सोमवार यानी 6 अप्रैल की सुबह ईरान की राजधानी तेहरान के आसपास के रिहायशी इलाकों में हमले किए गए। 

खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत 

जानकारी के मुताबिक, माजिद खादेमी ने लगभग पांच दशकों तक ईरान की खुफिया और सुरक्षा व्यवस्था में एक अहम योगदान दिया। खादेमी ने खुफिया और सुरक्षा के क्षेत्रों में क्रांति, व्यवस्था और इस्लामी मातृभूमि की के साथ लगभग आधी सदी तक महत्वपूर्ण, स्थायी और शिक्षाप्रद भूमिका निभाई है।आईआरजीसी ने कहा कि उनके प्रयास आने वाले कई सालों तक देश के खुफिया समुदाय के लिए एक मार्गदर्शक के रूप काम आएगा।, खासकर रणनीतिक स्तर पर विदेशी दुश्मनों का मुकाबला करने के दौरान। 

Also read: ईरान में तबाही का नया दौर...हर तरफ बिखरा मलबा, स्टील प्लांट-ब्रिज-अस्पताल को भारी नुकसान

ईरान में 25 लोगों की मौत 

सोमवार को इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए सिलसिलेवार हमले में 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यही नहीं ईरान ने भी इजरायल और उसके पड़ोसी देशों को निशाना बनाया। रविवार को हाइफा शहर में ईरान द्वारा किए गए मिसाइल अटैक में दो लोगों की जान चली गई। 

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया अल्टीमेटम 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार ईरान को अल्टीमेटम दिया जा रहा है। 5 अप्रैल को ही ट्रंप ने 48 घंटे की मोहलत दी गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास दो ही रास्ते है। पहला या तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोल दें। दूसरा परमाणु हथियार पर समझौते के लिए ईरान तैयार हो जाए। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने इन दो में से किसी एक फॉर्मूले को लागू करने से मना किया तो भीषण हमला करेंगे। ईरान के ऊर्जा केंद्र को भी निशाना बनाया जा सकता है। 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीजफायर के बावजूद आफत में 20 हजार नाविकों की जान! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगा रहे मदद की गुहार

Strait Of Hormouz: मिडिल ईस्ट में करीब 40 दिनों तक चले युद्ध का अंत हो गया है। अमेरिका और ईरान सीजफायर के लिए हामी भर दी है। सीजफायर की शर्तों में होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही बहाल करना भी शामिल है। भले ही युद्धविराम हो गया हो, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 20 हजार से ज्यादा नाविक फंस हुए हैं।

पाकिस्तान का वो होटल कितना खास जहां होगी ईरान-अमेरिका की वार्ता, एस जयशंकर से क्या कनेक्शन

Islamabad Hotel Serena:अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद बातचीत का दौर शुरू होने वाला है। शांति वार्ता के लिए अमेरिका-ईरान के प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान में एक जुट होने वाले हैं। बातचीत की टेबल सज चुकी है और बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast