Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की गीदड़ भभकी पर अनिल विज का पलटवार, कहा- हिंदुस्तान इनको तहस-नहस कर देगा

Haryana News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की गीदड़ भभकी पर अनिल विज का पलटवार, कहा- हिंदुस्तान इनको तहस-नहस कर देगा

 Haryana News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तानी जिस दिन से पैदा हुए हैं। बचपन से यानी 1947 से तब से यह ऐसी बातें करते आ रहे हैं। इतिहास गवाह है कि भारत ने हमेशा इनको जाकर ठोका है भारत में हमेशा चाहे वह 65 की लड़ाई हो चाहे वह 71 की लड़ाई चाहे कारगिल की लड़ाई हो चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो हमने इनको ठोका है यह सपने लेते रहते हैं अगर फिर कभी कोई हिमाकत की तो हिंदुस्तान इनको तहस-नस कर देगा।

राहुल गांधी ने कहा कि "डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैंऔर नरेंद्र मोदी और अमित शाह आपके मुख्यमंत्री को नियंत्रित करते हैं। असम दिल्ली से चलाया जाता है। "उन्होंने (मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा) अपने परिवार को भ्रष्टाचार में शामिल करके भी बड़ी गलती की हैअब उनके परिवार पर भी आरोप  लगेंगे जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को हर रोज सपने में नरेंद्र मोदी जी आते हैं और अब डोनाल्ड ट्रंप भी आने लगे,जो सपने में आते हैं। वही यह जागने के बाद बोलने लग जाते हैं इनको और कोई बात तो आती नहीं है देश का विकास तो आता नहीं है। इनका भी 50 साल राज रहा इन्होंने देश का कोई विकास नहीं कियाउनकी संस्कृति नहीं है उनके विचार नहीं है। उनके लिए सत्ता प्राप्ति ही एक उद्देश्य है काम करना इनके बसका नहीं है। 

Also read: HARYANA NEWS: फरीदाबाद में प्रेम के नाम पर युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार की छोटी बहन भी आरोपी!

आम आदमी पार्टी पर भड़के पीएम मोदी 

राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी में घमासान मच गया है जिस पर अनिल विज ने जुबानी हमला करते हुए कहा कि पहले तो वह इस बात से सहमत नहीं है कि आम आदमी भी कोई पार्टी है ये तो अन्ना हजारे के आंदोलन में धोखे से इनका जन्म हुआ। अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन किया था। उसमें जो इनको जन समर्थन मिला उसकी आड़ में इन्होंने सारा डाटा इकट्ठा किया और इन्होंने अपनी पार्टी बना ली। उनकी पार्टी की कोई पॉलिसी नहीं है कोई उनकी पार्टी का विचार नहीं है और यह टूटती जा रही है। अभी तो कुछ ही कैस हुए है। अब आगे देखना क्या होता है इनका।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'दीया-बाती पर करोड़ों, लेकिन बिहार बाढ़ पीड़ित...', तेजस्वी यादव ने प्रभावितों के लिए उठाई आवाज; सरकार पर साधा निशाना

Tejashwi Yadav on Bihar Flood Victims: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार में बाढ़ और सूखे की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग दोहरे संकट से जूझ रहे हैं और सूखा प्रभावित किसानों के लिए 15,000 रुपये के मुआवजे की मांग की।

'अगर भाजपा को रोकना हैं तो...', UP चुनाव से पहले ओवैसी का गठबंधन ऑफर; जानें विपक्षी दलों से क्या कहा

Owaisi on UP Election 2027: अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज 20 सितंबर 2026 रविवार को उत्तर प्रदेश के चुनाव पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि AIMIM उन सभी के साथ काम करने को तैयार है जो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से रोकना चाहते हैं।

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान शुरू, गंगा से गंगासागर और कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैलेगी जागरूकता

Uttarakhand News: देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया। बद्री विशाल की धरती पर आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान सजग इंडिया की ओर से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए देशभर में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast